फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: मैं पांच सवारी बैठाऊं या सात......मेरी मर्जी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। शहर की सड़कों पर दौड़ रहे ऑटो रिक्शा अवैध रूप से अतिरिक्त सीटें लगवाकर यातायात नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। इससे न केवल यात्रियों की सुरक्षा खतरे में पड़ रही है, बल्कि सड़क हादसों का जोखिम भी लगातार बढ़ रहा है। इसके बावजूद जिम्मेदार विभागों की ओर से प्रभावी कार्रवाई नजर नहीं आ रही है।
विज्ञापन

महानगर में 1750 ऑटो चल रहे हैं। नियमानुसार एक ऑटोे में चालक समेत चार लोग बैठ सकते हैं। लेकिन छह से सात तक सवारी बैठाई जा रही हैं। कुछ ऑटो वालों ने अतिरिक्त सीट लगवा ली हैं। लेकिन फिर भी कोई देखने वाला नहीं। रेलवे स्टेशन, बस अड्डा, दिल्ली रोड, कांठ रोड समेत अन्य मार्गों पर दौड़ने वाले रिक्शा नियमों को रौंद रहे हैं। इन पर यात्रियों को ठूंसकर बैठाया जाता है, जिससे वाहन का संतुलन बिगड़ने और दुर्घटना की आशंका कई गुना बढ़ जाती है। जबकि परिवहन विभाग के नियमों के अनुसार ऑटो में तय क्षमता से अधिक यात्रियों को बैठाना और वाहन की मूल संरचना में बदलाव करना नियमों के खिलाफ है। बावजूद इसके ऑटो में अतिरिक्त सीटें लगाकर संचालन किया जा रहा है।
00
वर्जन...
-ऑटों की लगातार चेकिंग की जा रही है। अभियान चलाकर नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के चालान किए जाते हैं। आगे भी अभियान चलाकर कार्यवाही की जाएगी।-आनंंद निर्मल, (प्रवर्तन) एआरटीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें