फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: देर रात तक अंधेरे में रहीं पांच कॉलोनियां ... सड़क पर उतरे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। दीनबुंधुपुरम बिजलीघर से जुड़ी पांच कॉलोनियों में देर रात तक बिजली न आने से परेशान लोगों ने शुक्रवार देर रात को डीएम आवास के बाहर प्रदर्शन किया। विद्युत निगम के खिलाफ नारेबाजी की। नाराज लोगों का कहना था कि बैंक कॉलोनी, खुशहालपुर, विवेक विहार, सिद्धार्थ के सैकड़ों लोग रोजाना रात में बिजली कटौती झेल रहे हैं।
विज्ञापन

अधिकारियों को फोन करो तो कॉल रिसीव नहीं होती। बिजलीघर के स्टाफ का एक ही जवाब होता है कि एबीसी केबल में आग लग गई है। तीन दिन से लोग रात में इसी परेशानी से जूझ रहे हैं। शुक्रवार रात नौ बजे से गुल हुई बिजली 12 बजे तक नहीं आई तो लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। अधिकारियों ने इसके बाद भी फोन नहीं उठाए। परेशान लोग रात में डीएम आवास पहुंचकर नारेबाजी की।
सुरक्षाकर्मियों ने डीएम तक सूचना पहुंचाने का आश्वासन देकर लोगों को समझाने की कोशिश की लेकिन बात नहीं बनी। लोगों का कहना था कि बिजली न आने तक वह वापस नहीं जाएंगे। देर रात एक बजे एडीएम सिटी और सिविल लाइंस थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई और लोगों को समझाया। लोगों ने एडीएम सिटी को सारी परेशानी बताई।
विज्ञापन

उन्होंने विद्युत निगम के अधिकारियों से समन्वय कर जल्द सप्लाई सुचारु कराने का आश्वासन दिया। एडीएम सिटी ने लोगों के साथ बिजलीघर पर जाकर व्यवस्था जांचने का आश्वासन भी दिया। प्रदर्शन करने वालों में रजत पंडित, संदीप सागर, ब्रजमोहन, आदित्य, विपुर शर्मा समेत 50 से 60 लोग शामिल रहे।


वर्जन
शहर में विभिन्न स्थानों पर मुहर्रम के जुलूस के कारण सप्लाई एहतियातन रोकी गई है। इसके अलावा कई ट्रांसफार्मरों पर ओवरलोडिंग की समस्या है। लोगों की परेशानी की जानकारी हमें मिल गई है। जल्द से जल्द समाधान कराया जा रहा है।
विज्ञापन

- अशोक कुमार चौरसिया, मुख्य अभियंता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें