फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad: बच्चे नहीं होने पर ससुर-देवर ने महिला को निर्वस्त्र कर पीटा, पति से कराना चाहते हैं तलाक

Wed, 21 Jan 2026 02:44 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद में विवाहिता से देवर और ससुर ने मारपीट कर दी। पीड़िता ने इसकी शिकायत पुलिस से की है। उसका आरोप है कि बच्चे पैदा नहीं होने पर दोनों पति से तलाक करना चाहते हैं। 
विज्ञापन
जांच कर रही पुलिस - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मूंढापांडे थानाक्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने अपने सास-ससुर और दो देवरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला ने आरोप लगाया है कि बच्चे नहीं होने पर आरोपियों ने उस पर दबाव बनाया कि वह अपने पति से तलाक लेकर घर से निकल जाए।

विज्ञापन


महिला ने विरोध किया तो उसे निर्वस्त्र कर पीटा गया। पीड़ित महिला ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि करीब दो साल पहले उसकी शादी हुई थी। पति दिल्ली में रहकर नौकरी करता है। दंपती को कोई संतान नहीं है।

महिला का आरोप है कि सास-ससुर और दो देवर उस पर पांच माह से दबाव बना रहे हैं कि वह अपने पति से तलाक लेकर घर से चली जाए ताकी वह पति की शादी किसी दूसरी लड़की से करा दें।
विज्ञापन


सोमवार को पीड़िता ने विरोध किया तो ससुर और देवरों ने उसके साथ मारपीट की और उसके कपड़े फाड़कर निर्वस्त्र कर दी। इसके बाद आरोपियों ने उसकी पिटाई की। आस पड़ोस के लोगों ने किसी तरह उसे बचाया और चादर से उसे ढका।
विज्ञापन


एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें