फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: विदेश गई युवती ने शादी से किया इनकार, पिता और भाई को भेज दिया अश्लील वीडियो, रामपुर के युवक की करतूत

Fri, 07 Mar 2025 01:50 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

रामपुर के युवक पर व्यापारी की बेटी का अश्लील वीडियो बना शादी का दबाव बनाने का आरोप लगा है। युवती के मना करने पर आरोपी ने वीडियो पिता और भाई को भेजकर वायरल करने की धमकी दी। व्यापारी ने एसएसपी से इसकी शिकायत की है।
विज्ञापन
मुरादाबाद पुलिस कर रही जांच - फोटो : AI Generated
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नागफनी थाना क्षेत्र में रहने वाले एक व्यापारी ने रामपुर के युवक पर आरोप लगाया कि उसने उसकी बेटी को वीडियो कॉल कर अश्लील वीडियो बना लिया। वीडियो के जरिये आरोपी ने युवती पर शादी का दबाव बनाया। युवती के मना करने पर आरोपी ने अश्लील वीडियो व्यापारी और उसके बेटे को भेज दिया।

विज्ञापन


साथ ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की भी धमकी दी। युवती के पिता ने एसएसपी कार्यालय में प्रार्थनापत्र देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। युवती के पिता ने प्रार्थनापत्र में बताया कि रामपुर जिले के सिविल लाइंस क्षेत्र में रहने वाले युवक से उन्होंने अपनी बेटी की शादी करने की बात की थी।

दोनों पक्षों में वार्ता हुई लेकिन तय नहीं हो पाया। आरोप है कि युवक ने कहीं से उनकी बेटी का नंबर हासिल कर लिया और बातचीत करने लगा। आरोपी ने युवती पर दबाव बनाया कि अगर वह उससे शादी नहीं करेगी तो वह उसके माता-पिता को बातचीत के बारे में बता देगा।
विज्ञापन


इस दौरान आरोपी ने वीडियो कॉल कर युवती की अश्लील वीडियो भी बना लिया। आरोपी ने पांच मार्च की रात अश्लील वीडियो युवती के पिता और भाई को भेज दिया। आरोपी ने धमकी दी कि अगर युवती उससे शादी नहीं करेगी तो वह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा।

व्यापारी का कहना है कि उनकी बेटी टूरिस्ट वीजा पर विदेश गई है। धमकियां मिलने से पूरा परिवार परेशान है। एसएसपी सतपाल अंतिल ने नागफनी थाने की पुलिस को मामले की जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन

किशोरी से दुष्कर्म, वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल
सिविल लाइंस क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने आदर्श कॉलोनी निवासी किशोर और एक किशोरी के खिलाफ केस दर्ज कराया है। महिला ने आरोप लगाया कि किशोरी उसकी बेटी को घर से बुलाकर आरोपी के घर ले गई। वहां आरोपी ने महिला की बेटी के साथ दुष्कर्म किया और मोबाइल से वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल किया।

महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 26 फरवरी को उसकी नाबालिग बेटी को उसकी सहेली अपने साथ बुलाकर ले गई। सिविल लाइंस की एक कॉलोनी में रहने वाले किशोर ने पीड़िता को अपने घर में कैद कर लिया। अगले दिन 27 फरवरी को पीड़िता किसी तरह आरोपी के चंगुल से निकल कर अपने घर पहुंच गई।

पीड़िता ने अपनी मां को आपबीती सुनाई। पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और मोबाइल से वीडियो बना लिया है। आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है। सीओ सिविल लाइंस कुलदीप गुप्ता ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी किशोरी और एक किशोरी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। तीनों एक ही मोहल्ले के रहने वाले हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें