फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: हिजाब हटाने को कहा तो छात्राओं ने दी परीक्षा छोड़ने की धमकी

Wed, 26 Feb 2025 02:11 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
भोजपुर (मुरादाबाद)। जौनपुर केे बाद मुरादाबाद में भी यूपी बोर्ड परीक्षा में हिजाब को लेकर विवाद हो गया। भोजपुर क्षेत्र के एक परीक्षा केंद्र पर सोमवार को हाईस्कूल की हिंदी की परीक्षा देने पहुंचीं चार छात्राओं ने हिजाब हटाने से साफ इन्कार कर दिया। साथ ही परीक्षा छोड़ने की धमकी दी। हालांकि, बाद में शिक्षिका से पहचान करवाने के बाद छात्राओं को परीक्षा की अनुमति दे दी गई।
विज्ञापन

भोजपुर क्षेत्र के मनकुआ मनसूदपुर स्थित चौधरी कन्या इंटर कॉलेज के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राओं का परीक्षा केंद्र इस्लाम नगर स्थित वाईपी सिंह इंटर कॉलेज को बनाया गया है। सोमवार को प्रथम पाली में हाईस्कूल हिंदी विषय की परीक्षा थी। चौधरी कन्या इंटर कॉलेज की छात्राएं परीक्षा देने पहुंचीं। इनमें चार छात्राएं हिजाब पहने थीं। उन्हें गेट पर ही रोक लिया गया और हिजाब हटाने के लिए कहा गया लेकिन छात्राओं ने इन्कार कर दिया।
उन्होंने कहा कि वह परीक्षा छोड़ने को तैयार हैं, लेकिन हिजाब नहीं हटाएंगी। इसके बाद छात्राएं वापस जाने लगीं। इसी दौरान केंद्र व्यवस्थापक ने उन्हें वापस बुला लिया और महिला शिक्षक के साथ उन्हें कमरे में भेजकर पहचान कराई। इसके बाद उन्हें परीक्षा में बैठने की अनुमति दे दी गई।
विज्ञापन

परीक्षा देकर बाहर निकलीं छात्राओं ने कहा कि उन्होंने हिजाब नहीं हटाया। आगे भी नहीं हटाएंगी। भले ही उन्हें परीक्षा छोड़नी पड़ जाए। छात्राओं के बयान का वीडियो साेशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस मामले की जानकारी मिलने पर खुफिया तंत्र भी अलर्ट हो गया और जांच शुरू कर दी।
हिजाब की वजह से छात्राओं की पहचान नहीं हो पा रही थी। बाद में महिला शिक्षक ने उनके परिचयपत्र से पहचान की और फिर उन्हें केंद्र के अंदर जाने दिया गया। चार छात्राओं का मामला था। उन्होंने परीक्षा दी है। - देवेंद्र कुमार पांडेय, जिला विद्यालय निरीक्षक

परीक्षा केंद्र पर चेकिंग और परीक्षार्थियों के प्रवेशपत्र चेक करने की जिम्मेदारी शिक्षा विभाग के स्टाफ की होती है। पुलिसकर्मी कानून व्यवस्था के लिहाज से तैनात किए जाते हैं। परीक्षा केंद्र पर हिजाब को लेकर हुए विवाद के संबंध में कोई शिकायत नहीं मिली है। - कुंवर आकाश सिंह, एसपी देहात
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें