फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: बेटी पैदा होने पर बहू को सास ने धक्का मारकर घर से निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। बेटी पैदा होने पर ससुरालियों ने विवाहिता को प्रताड़ित किया। सास ने उसे धक्का देकर घर से निकाल दिया। पीड़िता की तहरीर पर सिविल लाइंस पुलिस ने पति, सास सहित चार लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

कटघर थानाक्षेत्र के कैप्टन हाउस दुर्गा मंदिर के पास रहने वाली शिवानी ने दर्ज कराए रिपोर्ट में बताया कि तीन मार्च 2024 को उसकी शादी रामनगर मंजरा निवासी पंकज के साथ हुई थी। छह महीने पहले शिवानी ने बेटी को जन्म दिया। आरोप है कि बेटी पैदा होने पर उसके साथ मारपीट और गाली गलौज की गई। सास ने विवाहिता को धक्का देकर गिरा दिया। सूचना पर विवाहिता के माता-पिता पहुंचे तो ससुरालियों ने उनसे झगड़ा किया। दहेज में बुलेट मोटरसाइकिल और एक लाख रुपये की मांग की। असमर्थता जताने पर ससुराल के लोगों ने उसे घर से निकाल दिया। दो माह से शिवानी अपनी छह माह की बेटी के साथ मायके में रह रही है। पुलिस ने इस माले में पति पंकज, सास मालती और दोनों देवर दीपक और अमन के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें