फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: छज्जे पर दीपक रखते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर वेल्डर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। गांव सलेमपुर के मोहल्ला फजलाबाद निवासी वेल्डर राहुल कुमार (35) दिवाली के दिन छत के छज्जे पर दीपक रखने के दौरान घर के पास से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन गंभीर हालत में उसे सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। त्योहार की खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं। राहुल की मौत से परिवार में चीख-पुकार मच गई, वहीं हादसे को लेकर ग्रामीणों में भी रोष व्याप्त है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, दिवाली की शाम घर में दीपक जलाने की तैयारी चल रही थी। इसी दौरान राहुल अपने घर के ऊपर छज्जे पर दीपक रख रहा था। तभी वह घर से सटकर निकल रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। हादसे के बाद परिजनों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। परिजन आनन-फानन राहुल को सीएचसी लेकर गए, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। जिस घर में कुछ देर पहले दिवाली की रोशनी बिखेरने की तैयारी थी, वहां राहुल की मौत की खबर से चीख-पुकार गूंजने लगी।
इधर, घरों के बिल्कुल करीब से गुजर रही हाईटेंशन लाइन को लेकर ग्रामीणों ने नाराजगी जताई। सूचना पर पुलिस अस्पताल पहुंची तो वहां ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। लोगों के रोष को देखते हुए पुलिस ने परिजनों और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया।
विज्ञापन

दिवाली मनाने गुरुग्राम से घर आया था राहुल
कांठ। परिजनों के अनुसार, राहुल कुमार गुरुग्राम में ठेकेदार के पास वेल्डिंग करने का काम करता था। वह दिवाली का त्योहार मनाने के लिए शनिवार को ही गुरुग्राम से घर आया था। राहुल तीन भाई-बहन में सबसे बड़ा और विवाहित था। उसके दो बेटे और एक बेटी है। उसकी मौत से पिता महावीर सिंह, मां मुन्नी देवी, पत्नी शीतल, बेटी संध्या, बेटे अमन, देव, भाई रोहित, बहन अर्चना सहित सभी परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल था। सलेमपुर के ग्राम प्रधान सचिन चौधरी सहित तमाम लोगों ने दुखी परिजनों को ढाढ़स बंधाया है। संवाद
विज्ञापन


...फोटो सं. 02, 04, 05, 08, 14, 15
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें