फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: परिजनों ने रोड पर युवक का शव रखकर लगाया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। मिलक नगलिया गांव निवासी सुमित का शव पोस्टमार्टम के बाद सोमवार शाम गांव पहुंचा, जिसके बाद परिजनों और ग्रामीणों ने गांव के दो ठेकेदारों पर बकाया रुपयों के लेनदेन के विवाद में जहरीला इंजेक्शन देकर हत्या का आरोप लगाते हुए बिलारी शाहबाद रोड पर जाम लगा दिया और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करने लगे।
विज्ञापन

सुमित रविवार देर शाम अपने घर के पास बाग में बेहोशी की हालत में मिला था और सीएचसी बिलारी में उसे मृत घोषित कर दिया गया था। तब से ही परिजन गांव के दो ठेकेदारों को उसकी मौत का जिम्मेदार बता रहे थे। सोमवार शाम लगभग पौने पांच बजे पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा। परिजनों ने बिलारी शाहबाद रोड पर शव रखकर जाम लगा दिया। जाम से वाहनों की लाइनें लग गईं, जिसके बाद पुलिस ने मार्ग परिवर्तन कर वाहनों को निकाला।
सीओ अशोक कुमार सिंह, तहसीलदार राजकुमार सिंह और थाना प्रभारी उदय प्रताप सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों से जाम खोलने का अनुरोध किया। सुमित के भाई चंद्रकेश और चाचा राजेंद्र ने बताया कि ठेकेदारों पर सुमित के काफी रुपये बकाया थे। उन्होंने आरोप लगाया कि रविवार शाम ठेकेदारों ने साजिश के तहत सुमित को बाग में ले जाकर नशे का इंजेक्शन लगाकर मार डाला। सीओ और तहसीलदार ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शाम लगभग पौने छह बजे जाम खुलवाया।
विज्ञापन

सीओ अशोक कुमार सिंह ने बताया कि ग्रामीणों और मृतक सुमित के परिजनों को समझा-बुझाकर जाम खुलवा दिया गया। मृतक के परिजन जो तहरीर देंगे, उसके आधार पर जांच की जाएगी। जरूरत पड़ने पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर प्रभावी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, तहसीलदार राजकुमार सिंह ने बताया कि तहसील प्रशासन की ओर से मृतक के परिजनों को उचित न्याय दिलाया जाएगा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें