फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: जोधपुर से गोरखपुर के बीच चलेगी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। जोधपुर से गोरखपुर के बीच 15 अगस्त से 29 सितंबर तक साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलेगी। रेल मंडल के मुरादाबाद व बरेली स्टेशनों पर इसका ठहराव होगा। सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने बताया कि जोधपुर से (04829) गोरखपुर स्पेशल एक्सप्रेस हर बृहस्पतिवार शाम 4:15 बजे रवाना होगी।
विज्ञापन

अगले दिन सुबह 8:25 बजे मुरादाबाद व 10:10 बजे बरेली पहुंचेगी। लखनऊ, अयोध्या के रास्ते शुक्रवार रात 8:50 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। गोरखपुर से हर शुक्रवार रात 11:25 बजे चलेगी। सुबह 9:31 बजे मुरादाबाद व 11 बजे बरेली पहुंंचेगी। इसके बाद रविवार सुबह चार बजे जोधपुर पहुंचेगी। इस ट्रेन में जनरल कोच भी शामिल रहेंगे। यात्री अनारक्षित टिकट लेकर सफर कर सकेंगे।

चार ट्रेनों के बढ़ाए गए फेरे
त्योहारों के दृष्टिगत रेलवे ने चार स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ाए हैं। (05734) कटिहार-अमृतसर साप्ताहिक स्पेशल एक्सप्रेस 22 अगस्त से 12 सितंबर तक चलेगी। (0733) अमतसर-कटिहार साप्ताहिक स्पेशल एक्सप्रेस 24 अगस्त से 14 सितंबर तक चलेगी। (05919) न्यू तिनसुकिया-भगत की कोठी स्पेशल एक्सप्रेस 19 अगस्त को व (05920) भगत की कोठी-न्यू तिनसुकिया स्पेशल एक्सप्रेस 23 अगस्त को चलेगी। सीनियर डीसीएम ने कहा कि इससे कई लोगों को वेटिंग टिकट की स्थित में विकल्प मिल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें