फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update: मुरादाबाद मंडल में धूप खिलने से राहत मिली.. बाजार में बढ़ी रौनक, शाम से मौसम बदलने का अनुमान

Sat, 03 Feb 2024 10:54 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद मंडल में दो दिन से लगातार धूप खिलने से लोगों को राहत मिली है। कड़ाके की ठंड के बीच बारिश होने के बाद मौसम साफ हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार शाम से बादल छाने या हल्की बारिश हो सकती है। 
विज्ञापन
मुरादाबाद में धूप खिलने के बाद पार्क में पहुंचे बच्चे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक महीने की गलन और ठिठुरन से बेहाल शहरवासियों को चटख धूप ने राहत दी। इससे 24 घंटे में पांच डिग्री सेल्सियस का उछाल दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने शनिवार शाम को बादल छाने का अनुमान व्यक्त किया है। जनवरी माह की शुरुआत से ही कड़ाके की ठंड पड़ रही थी। लगातार कोहरा छाने की वजह से गलन ने लोगों को परेशान कर दिया था।

विज्ञापन


एक-एक सप्ताह तक धूप नहीं निकली थी। जनवरी के अंतिम दिन और एक फरवरी को हुई बारिश की वजह से बृहस्पतिवार को मौसम साफ था। सुबह से ही धूप निकलने लगी थी। समय के साथ सूरज की किरणों की तपिश बढ़ती गई। हालांकि हवा भी सामान्य से अधिक रही।

मौसम विज्ञान केंद्र के डाटा संग्रह केंद्र के अधिकारियों के अनुसार पश्चिम से पूरब दिशा में हवा की गति दस से 15 किलोमीटर प्रति घंटा रही। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन


सुबह नमी 93 फीसदी थी, जो तेज धूप की वजह से शाम को घटकर 63 फीसदी रह गई। पंतनगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह का कहना है कि शनिवार को दोपहर बाद मौसम में बदलाव होने का अनुमान है। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से रविवार को बारिश या कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो सकती है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें