फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update: मुरादाबाद में बारिश के बाद निकली धूप, 14 घंटे में 28 मिलीमीटर बरसे बादल, लोगों को ठंड से राहत

Fri, 02 Feb 2024 09:52 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद में धूप खिलने के बाद ठंड से राहत मिली है। लगातार चल रही शीतलहर के बाद बारिश ने ठंड बढ़ा दी थी। शुक्रवार को मौसम साफ होने के बाद हाईवे पर वाहन सुचारु तरीके से चले। 
विज्ञापन
मुरादाबाद में मौसम साफ होने से राहत मिली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद में दो दिन बारिश होने के साथ शुक्रवार सुबह से ही धूप खिली रही। इससे लोगों को ठंड से राहत मिली। हाईवे पर भी यातायात सुचारु रहा। जनवरी माह के अंतिम दिन पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ और बारिश हुई। बुधवार रात से बृहस्पतिवार सुबह तक करीब 14 घंटे में 28.8 मिलीमीटर हुई।

विज्ञापन


मौसम विभाग ने तीन और चार फरवरी को भी बारिश या बूंदाबांदी की संभावना व्यक्त की है। अनुमान है कि इस बारिश के बाद कड़ाके की ठंड से राहत मिलेगी। बुधवार रात करीब आठ बजे से बारिश का दौर शुरु हुआ, जो पूरी रात चला। बृहस्पतिवार सुबह करीब दस बजे तक खूब तेज बारिश हुई।

इसके बाद जब बारिश थमी तो मौसम साफ हुआ और धूप खिली। शाम को फिर ठिठुरन बढ़ गई। मौसम विज्ञान विभाग के डाटा संग्रह केंद्र के अधिकारियों के अनुसार पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में 4.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई, जबकि न्यूनतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह नमी 98 फीसदी और शाम को नमी 91 फीसदी रही। रात में बारिश 25.8 मिलीमीटर और सुबह में बारिश तीन मिलीमीटर रही।

हवा की गति पूरब से पश्चिम दिशा में पांच से 20 किलोमीटर प्रति घंटा रही।पंतनगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह का कहना है कि लगातार दो पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है। दूसरा पश्चिमी विक्षोभ तीन और चार फरवरी को सक्रिय हो सकता है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें