इसमें आरोप था कि दौलतबाग क्षेत्र की अंडे वाली गली में पार्षद के घर के पास अवैध रूप से जच्चा-बच्चा क्लीनिक संचालित किया जा रहा है। इस शिकायत के आधार पर बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापेमारी की। जांच में पाया गया कि जच्चा-बच्चा केंद्र को शहनाज चला रही थी, उसकी शैक्षिक योग्यता इंटरमीडिएट पाई गई। वह पांच साल से यहां डॉक्टर के रूप में काम कर रही थी। क्लीनिक में 1 बेड, एक वेट मशीन, दवाएं व अन्य उपकरण मिले। क्लीनिक का पंजीकरण भी नही पाया गया। इसके बाद क्लीनिक को डिप्टी सीएमओ ने सील कर दिया गया। नागफनी थाना प्रभारी चमन सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की तहरीर के बाद आरोपी शहनाज के खिलाफ मेडिकल काउंसिल एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।