फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: आज से बदल सकता है मौसम का मिजाज, बारिश के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण गुरुवार से एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल सकता है। बुधवार को बादलों की आवाजाही रही। अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञ के अनुसार 26 मार्च से कहीं-कहीं बूंदाबांदी या हल्की बारिश हो सकती है। 27 मार्च को भी तेज हवा के बीच गरज चमक और हल्की, मध्यम बारिश की संभावना है। मौसम 31 मार्च तक परिवर्तनशील रहने की संभावना है।
विज्ञापन

21 मार्च को मुरादाबाद में मौसम खराब रहा। इसके बाद से आसमान पर बादलों की आवाजाही तो हो रही है लेकिन मौसम शुष्क है। कृषि विज्ञान केंद्र ठाकुरद्वारा के प्रभारी डॉ. रविंद्र कुमार ने बताया कि भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार वैसे तो मौसम का मिजाज 31 मार्च तक ही परिवर्तनशील रहने की संभावना है लेकिन मुरादाबाद, संभल, रामपुर, अमरोहा और बिजनौर सहित पश्चिमी यूपी के कई जिलों में 26 मार्च को तेज या मध्यम गति से हवाएं चल सकती है।
आसमान पर बादलों की आवाजाही बढ़ेगी। 27 मार्च को कहीं कहीं गरज चमक के साथ हल्की बौछारे पड़ सकती हैं। कहीं कहीं ओलावृष्टि भी संभावित है। इस समय खेतों में गेहूं की फसल लगभग तैयार है। किसानों को मौसम पर लगातार नजर रखनी चाहिए। जो किसान गेहूं की कटाई शुरू करना चाहते हैं, वह अभी रुक जाएं। पश्चिमी विक्षोभ का आंशिक प्रभाव देखकर आगे की कटाई शुरू कराएं। किसान जलभराव से बचने की व्यवस्था पहले से ही कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें