दिल्ली रोड पर रात्रि 10 बजे छाया कोहरा
- फोटो : CITY
मुरादाबाद। कड़ाके की सर्दी लेकर आए नए साल में अभी और ठिठुरने के लिए तैयार रहे हैं। शनिवार को भी घना कोहरा छाए रहने की उम्मीद है। साथ में बर्फीली हवा भी चलेगी। इसके बाद अगले तीन दिन तक बारिश के आसार हैं। हालांकि मौसम वैज्ञानिकों का दावा है कि इस दौरान दिन और रात के तापमान में वृद्धि होगी।
गुरुवार रात शहर घने कोहरे की चादर में लिपट गया। इस घने कोहरे के बीच नए साल का आगाज हुआ। शुक्रवार दोपहर बारह बजे के बाद कोहरा छंटा, लेकिन सर्द हवा के चलते सूरज की तपिश महसूस नहीं हो सकी। न्यूनतम तापमान 4 डिग्री और अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक शनिवार को भी घना कोहरा छाया रहेगा। साथ ही बर्फीली हवा भी चलेगी। जिससे अधिक गलन महसूस की जाएगी। हालांकि इसके बावजूद अधिकतम तापमान में दो और न्यनूतम तापमान में तीन डिग्री के इजाफे की संभावना मौसम विज्ञान विभाग ने जताई है। तीन से पांच जनवरी के बीच बादल छाए रहेंगे। बारिश के आसार हैं। वहीं छह और सात जनवरी को धूप खिल सकती है। इस दौरान दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। रात का तापमान 12 और दिन का 24 डिग्री तक पहुंच सकता है।
एक हफ्ते का अनुमानित तापमान और मौसम
तारीख-----न्यूनतम--अधिकतम--मौसम
02 जनवरी---07------20----छाया रहेगा कोहरा, चलेगी बर्फीली हवा
03 जनवरी---10------23----छाए रहेंगे बादल, बारिश के आसार
04 जनवरी---11------24----छाए रहेंगे बादल, बारिश के आसार
05 जनवरी---12------22----छाए रहेंगे बादल, बारिश के आसार
06 जनवरी---11------22----खिलेगी धूप
07 जनवरी---11------21----खिलेगी धूप