फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शनिवार को हल्की बूंदाबांदी के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। बारिश व तेज हवा से मौसम का मिजाज बदल गया है। न्यूनतम व अधिकतम तापमान में गिरावट आई है। एक बार फिर से ठंड़ का एहसास हुआ। जनपद में 24 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को भी हल्की बूंदाबांदी के आसार है।
विज्ञापन

गुरुवार की रात 12 बजे के बाद मौसम बिगड़ गया। तेज हवा और गरज के साथ बारिश शुरू हो गई। सुबह तक हल्की बारिश होती रही। लेकिन की गति कम नहीं हुई। शुक्रवार को सुबह साढ़े दस बजे हल्की बारिश व हवा का सिलसिला चलता रहा। दोपहर के समय कुछ देर को सूर्य देव के दर्शन हुए। फिर से घटाएं छा गई। हवा ने फिर से गति पकड़ ली। देर रात तक रुक रुक हल्की बारिश होती रही। बारिश व हवा के बाद मौसम का मिजाज बदल गया। दिन के समय ठंड महसूस की गई। जनपद में कुल 24 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी निसार अहमद ने बताया कि शनिवार को हल्की बौछारें पड़ने के आसार है। हल्की धूप व बादलों के रहने की आशंका है।
बारिश से बिजली आपूर्ति हुई बाधित
रात के समय आई तेज हवा, गरज के साथ बारिश से विद्युत लाइनों में फाल्ट हो गया। सुबह के समय फाल्ट ठीक कर आपूर्ति शुरू की गई। अधीक्षण अभियंता ग्रामीण ने बताया कि बारिश व तेज हवा से जहांगीरपुर व पीपलसाना बिजलीघर की आपूर्ति ठप हो गई थी। उसे सुबह 11 बजे तक सुचारु कर दिया गया। अन्य क्षेत्रों में रात के समय छुटपुट फाल्ट हुए थे। उन्हें सुबह होने पर ठीक करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें