फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानाध्यापिका समेत 10 शिक्षकों को बर्खास्तगी नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। बेसिक शिक्षा अधिकारी योगेंद्र कुमार ने शुक्रवार को कंपोजिट विद्यालय गोदी भोजपुर में छापा मारा। स्कूल की अव्यवस्थाओं से नाराज बीएसए ने प्रधानाध्यापिका समेत पांच शिक्षकों, तीन अनुदेशक एवं दो शिक्षा मित्रों को सेवा समाप्ति का नोटिस जारी कर दिया। मंडल में अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई से शिक्षकों में खलबली मची है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने 29 फरवरी को कंपोजिट विद्यालय गोदी का औचक निरीक्षण किया था। स्कूल में पठन पाठन कार्य बहुत ही खराब मिला था। डीएम के निर्देश पर बेसिक शिक्षा अधिकारी योगेेंद्र कुमार ने शुक्रवार सुबह कंपोजिट विद्यालय गोदी में छापा मारा। 19 बच्चे स्कूल परिसर में घूम रहे थे। शिक्षा मित्र नईम कविता और अनुदेशक राहुल विद्यालय परिवार में कुर्सी डालकर बैठे थे। प्रधानाध्यापिका ऊषा अग्रवाल स्कूल नहीं पहुंची थी और स्कूल का रिकार्ड उनके पास ही था। शिक्षा मित्रों ने बताया कि सहायक अध्यापिका सरिता रानी, रेहाना बेगम और शिक्षा मित्र सीमा देवी निष्ठा की ट्रेनिंग में बीआरसी पाकबड़ा गईं हैं। सहायक अध्यापिका सुधा रानी चिकित्सा अवकाश पर बताई गईं। प्रधानाध्यापिका ऊषा अग्रवाल, सहायक अध्यापिका निखत इकबाल, अनुदेशक साजिश परवीन बिना किसी सूचना के अनुपस्थित थीं।
बीएसए के मुताबिक स्कूल के आठ शिक्षण कक्षों में दो कक्षों में टूटा फर्नीचर भरा था। शौचालयों के दरवाजे टूटे और छत पर घास जमी थी। मिड डे मील का खाना बनाने के लिए ईंटों का चूल्हा बना था। स्कूल भवन की मरम्मत, रंगाई पुताई, लेखन कार्य नहीं कराया गया था। समय सारिणी से शिक्षण कार्य भी नहीं था। उपस्थित स्टाफ के पास शिक्षक डायरी नहीं थी। इसके अलावा भी कई अनियमितताएं मिलीं। बीएसए ने बताया कि प्रधानाध्यापिका ऊषा अग्रवाल, सहायक अध्यापिका निखत इकबाल, सरिता रानी, रेहाना बेगम, सुधा रानी के विरुद्ध सेवा समाप्ति का नोटिस दिया गया। जबकि अनुदेशक राहुल गौतम, कविता, शाजिया परवीन और शिक्षा मित्र नईम हुसैन और सीमा देवी के विरुद्ध भी संविदा अनुबंध समाप्ति का नोटिस जारी किया गया।
विज्ञापन

- जिलाधिकारी ने 29 फरवरी को स्कूल में छापा मारा था। अव्यवस्थाएं मिलने पर स्कूल का निरीक्षण करने के निर्देश दिए थे। व्यवस्थाओं में सुधार नहीं होने पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए थे। शुक्रवार को स्कूल में छापा मारा और अव्यवस्थाएं मिलीं। इसके बाद ही प्रधानाध्यापिका समेत पांच शिक्षकों और पांच अनुदेशक एवं शिक्षा मित्रों को सेवा समाप्ति का नोटिस दिया है। स्कूल में 10 लोगों का स्टाफ था। सभी के खिलाफ कार्रवाई की गई। 15 दिन में स्पष्टीकरण मांगा है। इसके बाद दूसरा नोटिस जारी कर सेवा समाप्ति की कार्यवाही की जाएगी। इनमें तीन शिक्षकों की उम्र 50 साल से अधिक है। - योगेंद्र कुमार, बीएसए
चार शिक्षकों पर गिर चुकी है गाज
बेसिक शिक्षा परिषद के चार शिक्षकों की विगत एक साल में सेवा समाप्ति की कार्रवाई हो चुकी है। हालांकि, मामला अभी कोर्ट में विचाराधीन है। इनमें दो शिक्षक छजलैट, एक मूंढ़ापांडे और एक शिक्षक बिलारी ब्लाक का शामिल है।
डीएम के छापे में मिली थीं खामियां
जिलाधिकारी ने 29 फरवरी को दोपहर साढ़े बारह बजे कंपोजिट विद्यालय गोदी में छापा मारा था। कक्षा एक में 35 बच्चे गैरहाजिर मिले थे। कक्षा दो में पंजीकृत 29 बच्चों में मात्र दो, कक्षा तीन में 32 बच्चों के सापेक्ष छह बच्चे उपस्थित मिले थे। इसी तरह कक्षा चार में पंजीकृत 27 बच्चों में मात्र दो बच्चे, कक्षा पांच में पंजीकृत 18 बच्चों में दो विद्यार्थी ही उपस्थित थे। कक्षा छह में पंजीकृत 28 बच्चों में एक भी उपस्थित नहीं था। कक्षा सात में नामांकित 37 विद्यार्थियों में पांच की उपस्थिति और कक्षा आठ में पंजीकृत 44 बच्चों में 10 की उपस्थिति थी। निरीक्षण के समय प्रधानाध्यापक अनुपस्थित और पठन पाठन बेहद खराब मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें