फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update: मुरादाबाद मंडल में अचानक बदला मौसम, दिन में हो गई रात, आंधी के साथ बारिश

Mon, 16 Oct 2023 12:41 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद मंडल में बारिश होने के बाद तापमान में अचानक गिरावट दर्ज की गई है। आंधी चलने से हाईवे पर यातायात पर भी असर पड़ा है। मौमस विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में बारिश के आसार हैं। 
विज्ञापन
मुरादाबाद में दोपहर बाद का नजारा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण मुरादाबाद मंडल में आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। इसके साथ ही तापमान में अचानक गिरावट आ गया है। पश्चिमी यूपी के कई जिलों में ओलावृष्टि भी हुई है। मुरादाबाद में सुबह हल्की धूप के साथ दिन की शुरुआत हुई।

विज्ञापन


इसके बाद धूल भरी आंधी चलने के साथ दिन में ही अंधेरा छा गया। शहर व देहात के इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हुई। रविवार रात से मौसम में बदलाव दिखना शुरू हो गया था। रात में काले बादल उमड़ने शुरू हो गए थे। इससे तापमान में गिरावट शुरू हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंडल में तेज हवाओं के चलने और काली घटाएं छाने से सुहावने मौसम के बीच लोगों ने बारिश की आहट महसूस की। हवा थमने के साथ ही बादल भी बरसे। कुछ देर बरसकर ही थम जाने वाली बूंदाबांदी ने लोगों को मायूस कर दिया।

मौसम विभाग ने बताया कि आने वाले दिनों में हल्की से मध्यम बारिश होगी। इससे तापमान में अचानक गिरावट आएगी।


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें