फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद : खाकी का रौब .... गर्दन में दर्द है, चलो पैर दबाओ, पूछने पर दरोगा ने दिया ये जवाब

Thu, 06 Jan 2022 02:41 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद 

सार

बहरहाल तस्वीर आपके सामने है, आप खुद तय करें कि यह कितना सही है।
विज्ञापन
मामला चर्चा में है... - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली संभल में तैनात एक महिला दरोगा बुधवार को चर्चा का विषय बनीं रहीं। दरअसल कोतवाली में ड्यूटी पर रहते हुए वह एक व्यक्ति से पैर दबवा रहीं थीं। फोन पर किसी से बात भी कर रहीं थीं। पूछने पर कहा कि गर्दन में दर्द है इसलिए एक्यूप्रेशर विधि से वह उपचार करा रहीं थीं। बहरहाल तस्वीर आपके सामने है, आप खुद तय करें कि यह कितना सही है।

विज्ञापन


खाकी का रौब देखना है तो कोतवाली संभल में देखें। बुधवार को यहां कार्यालय में बैठकर महिला दरोगा शबनम अपने पैर दबवाती दिखीं। उन्होंने अपने पैर को उस कुर्सी पर रखा था, जिस पर पैर दबाने वाला व्यक्ति बैठा था। इस दौरान उन्होंने एक शिकायतकर्ता से बातचीत की तो सामान्य तरीके से किसी से फोन पर भी बातचीत की।

इस दृश्य की चर्चा गहराने के साथ कहा गया कि जो व्यक्ति महिला दरोगा के पैर दबा रहा है वह उत्तराखंड के हल्द्वानी का रहने वाला है। इस बाबत पूछने पर महिला दरोगा ने कहा कि उनकी गर्दन में दर्द था इसलिए वह एक्यूप्रेशर विधि से उपचार करा रही थीं। जो व्यक्ति आया था वह लोगों के दर्द का उपचार करता है। मैंने भी करा लिया।
विज्ञापन


दूसरी ओर कोतवाल मामला संज्ञान में नहीं होने की बात कह रहे हैं। बता दें कि इन्हीं महिला दरोगा पर पूर्व में बरेली तैनात रहते समय एक दरोगा की गैर इरादतन हत्या के आरोप का मुकदमा चल चुका है।
विज्ञापन


महिला दरोगा को कोई समस्या है। ऐसी जानकारी मिली है लेकिन ऐसे कार्यालय में बैठकर उपचार लेना सही नहीं है। जानकारी करते हैं। ऐसा क्यों किया गया है।
- चक्रेश मिश्र, पुलिस अधीक्षक, संभल

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें