फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: वैदिक मंत्रोच्चार के बीच वेव इंडस्ट्रीज का पेराई सत्र शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा। वेव इंडस्ट्रीज का पेराई सत्र रविवार को वैदिक मंत्रोच्चार व गुरवाणी के बीच प्रारंभ हो गया। इस अवसर पर गन्ना लेकर आए किसानों को मिल प्रबंधन की ओर से पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। तीन नवंबर से मिल में विधिवत गन्ने की पेराई शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

वेव इंडस्ट्रीज को चालू किए जाने की मांग किसान संगठनों की ओर से लगातार की जा रही थी। रविवार को वेव इंडस्ट्रीज का पेराई सत्र शुरू करने की घोषणा की। इस मौके पर मिल परिसर में हवन व गुरवाणी का पाठ किया गया। बुग्गी में गन्ना लेकर आए गांव कपसुवा निवासी यशवीर त्यागी को मिल प्रबंधन ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। मिल की चेन में गन्ना डालकर औपचारिक रूप से पेराई सत्र की घोषणा की गई। हालांकि मिल में गन्ने की पेराई तीन नवंबर से शुरू होगी। इसके लिए समिति सदस्यों को इंडेंट जारी किया जा रहा है। वेव इंडस्ट्रीज के गन्ना महाप्रबंधक जगतवीर सिंह ने बताया कि गन्ना किसानों की सुविधा के लिए 106 क्रय केंद्र स्थापित किए गए हैं। मिल गेट पर भी गन्ने की खरीदारी होगी। पिछले वर्ष वेव इंडस्ट्रीज ने एक करोड़ 63 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई की थी। इस मौके पर बीएस बेदी, एसपी तोमर, प्रदीप कुमार, हिमांशु रस्तौगी, देशपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें