मुरादाबाद। यातायात पुलिस की सभी तैयारियां धड़ाम हो गईं। परीक्षा छूटते ही शहर जाम से घिर गया। रेलवे स्टेशन रोड पर लोकोशेड पुल से लेकर संभल चौराहे तक वाहन रेंगते रहे। नौ बजे के बाद ही यातायात सामान्य हो पाया। मुरादाबाद में पीईटी के लिए 57 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।
दूसरे जनपदों से परीक्षार्थी रोडवेज बस, ट्रेन और कुछ अपने निजी वाहनों से मुरादाबाद पहुंचे। जिस कारण शहर में वाहनों का दबाव बढ़ गया था। पहली पाली की परीक्षा 12 छूटी थी जबकि दूसरी पाली की परीक्षा पांच बजे छूटी। इससे पहले ही यातायात पुलिस और थानों की पुलिस सड़कों पर पहुंच गई थी।
बावजूद इसके शहर जाम की गिरफ्त में आ गया। फव्वारा चौक, इंपीरियल तिराहा, संभल चौराहा, लोकोशेड पुल और कांठ रोड पर पीएसी तिराहे पर वाहनों की लंबे कतारें लग गई। जाम खुलवाने में पुलिस को कड़ी मशक्कत करने वाली। दूसरे जनपदों से आए परीक्षार्थी अपने वाहनों से निकलें। तब ही शहर में वाहनों का दबाव कम हो पाया। रात करीब नौ बजे के बाद ही यातायात सामान्य हो पाया।
बसों के लिए भटके परीक्षार्थी और उनके अभिभावक
यातायात पुलिस ने पहले तय किया था कि बसों के लिए रूट डायवर्जन नहीं किया जाएगा लेकिन शहर में जाम के हालात उत्पंन हुए तो शनिवार दोपहर बिजनौर,हरिद्वार से आने वाली बसों को कांठ रोड पर अकबर किले के पास रुकवा दिया गया था। जबकि संभल, चंदौसी से आने वाली बसें टीपी नगर में रुकवा दी गई थीं। शाम को परीक्षा छूटने के बाद परीक्षार्थी मुरादाबाद बस अड्डे और पीतल नगर बस अड्डे पहुंचे तो उन्हें बसें नहीं मिलीं। तब उन्होंने कांठ रोड पर अकबल किले के पास जाना पड़ा । हालांकि चौराहों पर लगे पीए सिस्टम के जरिए लोगों से अपील की जा रही थी कि वह बस अड्डे पर न जाएं। वहां बसें नहीं मिलेंगी। बिजनौर, हरिद्वार जाने वाले लोग अकबर मिले पास पहुंचे
इन जगहों पर लगा जाम
- दिल्ली रोड पर, रेलवे स्टेशन रोड, कांठ रोड, फव्वारा चौक, जैन मंदिर रोड, गुहरट्टी चौराहा, कोर्ट रोड, बरादरी रोड, बाजार गंज, चौमुखा पुल रोड, मंडी चौक रोड, गलशहीद संभल चौराहा रोड, प्रिंस रोड, नवीन नगर बाजार, खुशहालपुर रोड