फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन भी बरसात से कई स्थानों पर जलभराव, दिक्कत

विज्ञापन
मुरादाबाद के नवीन नगर में जलभराव।अमर उजाला - फोटो : CITY
विज्ञापन
मुरादाबाद। शहर में दूसरे दिन भी सुबह से लेकर दोपहर बाद तक हुई बारिश से कई मोहल्लों में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई है। इसके चलते लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इससे नगर निगम के नाला, नाली सफाई व्यवस्था की भी पोल खुल गई है।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह शुरू हुई बारिश का सिलसिला दोपहर बाद तक चलता रहा। तेज बारिश के चलते शहर के निचले स्थानों पर बसी कॉलोनियों पैपटपुरा, सूर्य नगर, लाइनपार समेत कई स्थानों पर एक से दो फीट तक पानी सड़कों पर बहने लगा। मोहल्ला गलशहीद, नवाबपुरा, चाऊ की बस्ती, मलिक मस्जिद के पीछे, दीन दयाल नगर, बंगला गांव समेत शहर के कई स्थानों पर चोक नालियों के चलते गली व सड़कों पर नाली का गंदा पानी एकत्र हो गया।
इसके चलते बारिश थमने के बाद भी धीरे-धीरे होकर निकलता रहा। इससे लोगों को आवागमन में पूरे दिन परेशानी का सामना करना पड़ा। शहर की मंडी में चोक नालियों के कारण सड़कों पर कई स्थानों पर पानी भरा रहा। कुछ स्थानों पर नगर निगम के सफाई कर्मचारियों ने पहुंचकर नाली में फंसी पॉलिथीन आदि निकालकर एकत्र पानी को निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें