फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद: एक्सप्रेस ट्रेन में खत्म हुआ पानी, यात्रियों ने जमकर किया हंगामा

Sun, 14 Jul 2019 01:18 AM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
विज्ञापन
- फोटो : Social media
विज्ञापन

अमृतसर से हावड़ा जा रही एक्सप्रेस ट्रेन में पानी खत्म हो गया। जिसे लेकर यात्रियों ने हंगामा कर दिया। शनिवार सुबह साढ़े पांच बजे ट्रेन मुरादाबाद पहुंची तो कोचों में पानी भरा गया। इसके बाद ही यात्री शांत हुए। 

विज्ञापन


हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन सुबह अमृतसर से आ रही थी। ट्रेन के कई कोचों में पानी खत्म हो गया था। यात्रियों ने इसकी शिकायत टीटीई स्टाफ से की, लेकिन किसी भी स्टेशन पर पानी नहीं भरा गया। टायलेट जाने में भी यात्रियों को परेशान हो रही थी। इसके बाद यात्रियों ने कोचों में हंगामा शुरू कर दिया। टीटीई स्टाफ ने इसकी जानकारी रेलवे कंट्रोल रूम में दी  जिसके बाद अधिकारी व कर्मचारी अलर्ट हो गए।

सुबह साढ़े पांच बजे ट्रेन मुरादाबाद प्लेट फार्म एक पर पहुंची। ट्रेन में पानी भरा गया। इसके बाद यात्री शांत हो पाए। तब जाकर ट्रेन आगे के लिए रवाना की गई। स्टेशन अधीक्षक अवध अस्थाना ने बताया कि सुबह साढे़ पांच बजे ट्रेन आई थी। ट्रेन में पानी भरने के बाद रवाना की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें