फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छठ पूजा के लिए कालागढ़ डैम से छोड़ा जाएगा पानी

Fri, 04 Nov 2016 02:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
विज्ञापन
बुद्वि विहार में छटपूजा त्योहार को लेकर साफ सफाई करते लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
छठ पूजा के लिए रामगंगा के घाटों पर स्वच्छ जल मिले इसके लिए कालागढ़ डैम से पानी छोड़ा जाएगा। डैम से पानी छोड़ने के लिए डीएम ने बिजनौर जिला प्रशासन के साथ ही डैम अधिकारियों से भी बात की है। शुक्रवार को डैम से पानी छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन


इसके साथ ही डीएम ने नगर निगम और एमडीए को निर्देश दिए हैं कि स्नान के लिए रामगंगा के घाटों की सफाई कराने के साथ ही जरूरी बंदोबस्त भी कर दिए जाएं। छठ पूजा शुक्रवार से शुरू हो रही है जो चार दिन तक चलेगी। शहर में बड़ी संख्या बिहार, झारखंड के साथ ही पूर्वांचल के लोग भी रहते हैं। जिनके लिए छठ पूजा का विशेष महत्व है।

लिहाजा इसकी तैयारियां कालोनियों में हो चुकी हैं। कहीं पार्कों में अस्थायी तालाब बनाए गए हैं तो कहीं गंगा किनारे छठ पूजा की तैयारी है। इस बीच त्योहार के महत्व को देखते हुए डीएम जुहैर बिन सगीर ने नगर निगम और एमडीए के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सभी घाटों की साफ - सफाई करा दी जाए ताकि श्रद्धालुओं को स्नान में दिक्कत न हो।
विज्ञापन


इसके अलावा घाटों पर स्वच्छ जल की उपलब्धता के लिए डीएम ने काला गढ़ डैम से पानी छोड़े जाने के लिए संबंधित अधिकारियों से बात की है। डैम से पानी छूटने के बाद रामगंगा में पानी का बहाव बढ़ेगा जिससे घाटों पर श्रद्धालुओं को स्वच्छ जल मिल सकेगा। शहर में रामगंगा किनारे भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु छठ पर्व मनाते हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें