मुरादाबाद। राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर में बारिश का पानी भरने के कारण बृहस्पतिवार को छात्र-छात्राओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। शिक्षकों ने बताया कि यहां पर थोड़ी सी बारिश होती है तो पानी सड़कों पर भर जाता है। इसको लेकर कई बार संबंधित विभाग में शिकायत की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
छात्र-छात्राओं ने बताया कि बारिश होने पर कॉलेज इस तरह की समस्या बनी रहती है। स्कूल परिसर में चारों ओर पानी रहता है। इससे स्कूल आने-जाने में काफी परेशानी होती है। परिसर में पानी भरे होने से बृहस्पतिवार को कुछ छात्र-छात्राएं स्कूल नहीं आए। स्कूल के एलआर-9 समेत कई कक्षाओं में छतों से पानी टपकता है। इसके कारण विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के महानगर मंत्री गौरव क्षत्रिय ने बताया कि बारिश होने पर कॉलेज परिसर में पानी भर जाता है। इससे छात्र-छात्राओं को डेंगू, मलेरिया होने का भय बना रहता है। इस मामले को लेकर कॉलेज के प्रधानाचार्य से शिकायत की गई लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई है।
00
कक्षाओं में शिक्षक ही नहीं
- राजकीय पॉलिटेक्निक बच्चों को पढ़ाने के नाम पर खानापूर्ति की जा रही है। कॉलेज में विद्यार्थी तो पढ़ने जाते हैं लेकिन शिक्षकों के नहीं पहुंचने पर कक्षाएं संचालित नहीं हो पाती है। बृहस्पतिवार को किसी कक्षा में छात्र फोन चलाते नजर आए तो किसी में खुद छात्राएं ही पढ़ाती मिली। विद्यार्थियों ने बताया कि सभी कक्षाएं नहीं चल रही हैं। कुछ कक्षाएं ही चल रही है।