फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: सरकारी अस्पताल में घुसा पानी, निराश लौटे मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
अगवानपुर। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मंगलवार को बरसात का पानी घुस गया। कई मरीज बिना दवा लिए ही निराश लौट गए। इस दौरान स्टाफ को भी काफी दुश्वारियों का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोग व अस्पताल के चिकित्सा प्रभारी कई बार इस मामले की शिकायत कर चुके हैं लेकिन नाला निर्माण नहीं हुआ है।
विज्ञापन

हर बार बारिश के दिनों में अस्पताल में गंदा पानी घुसने की समस्या आती है। बाईपास मार्ग स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की इस स्थिति से स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी वाकिफ हैं। मंगलवार को अस्पताल के गेट से डिस्पेंसरी और कमरों तक पानी भर गया। डिस्पेंसरी और मीटिंग हाल तक पानी पहुंचने से रोज बांटने की दवाई भीग गई। स्टाफ को घुटनों तक पानी से होकर दाखिल होना पड़ा। सीएचसी प्रभारी डॉ. अमित कुमार ने बताया कि नगर पंचायत को लिखित रूप से शिकायत दी गई है। सड़क बनने से अस्पताल नीचा हो गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें