फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी निकलने पर पेट्रोल पंप सील, हंगामा  

Wed, 17 Jan 2018 02:27 AM IST
मुरादाबाद/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पेट्रोल की जगह ‌न‌िकला पानी - फोटो : demo pic
विज्ञापन
मूंढापांडे थानाक्षेत्र में रामपुर रोड स्थित पेट्रोल पंप पर ग्राहकों ने जमकर हंगामा किया। नोजल से पेट्रोल की जगह पानी आ रहा था। हंगामे की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। इसके बाद पूर्ति विभाग को सूचना दी गई। पूर्ति विभाग की टीम मौके पर पहुंची और टीम ने पेट्रोल पंप सील कर दिया।  
विज्ञापन


मूंढापांडे थानाक्षेत्र में रामपुर रोड पर एचपी फिलिंग सर्विस सेंटर है। मंगलवार सुबह से इस पंप की एक नोजल से पेट्रोल की जगह पानी आ रहा था। एक के बाद एक कई ग्राहकों ने इसकी शिकायत की। लेकिन कर्मचारियों ने उन्हें धमकाकर लौटा दिया। भायपुर निवासी राशिद,  चंद्र पाल, रवि चौहान, भूरा समेत पचास से ज्यादा लोग ऐसे सामने आए। जिन्होंने शिकायत की कि उनकी गाड़ी में पेट्रोल की जगह पानी भर दिया गया है। राशिद और चंद्रपाल ने तो इसकी शिकायत मूंढापांडे थाने में की।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देखकर कर्मचारी मौके से भाग गए। इसके बाद पूर्ति विभाग की टीम को सूचना दी गई। पूर्ति विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पंट्रोल पंप सील कर दिया गया है। मूंढापांडे इंस्पेक्टर ने बताया कि पूर्ति विभाग की ओर अभी रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कोई तहरीर नहीं दी है। पेट्रोल पंप मैनेजर जितेंद्र  सिंह ने बताया कि पाइप फट जाने की वजह से नोजल से पानी आया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें