फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: सड़क पर अतिक्रमण न करने की चेतावनी दी

Sun, 04 Jan 2026 02:31 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। नगर में शनिवार को लगने वाले साप्ताहिक कपड़ा बाजार में पुलिस ने अभियान चलाया। ज्यादातर बाजार निर्धारित स्थान के बजाय सड़क के दोनों तरफ मदरसा श्मशान रोड लगा हुआ था। इस दौरान दुकानदारों को चेतावनी दी गई कि वे अपनी दुकानों के फड़ सड़क पर न लगाएं अन्यथा उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

सीओ आशीष प्रताप सिंह, कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक मनोज परमार और एसएसआई बृजेंद्र सिंह ने पुलिस के साथ बाजार का निरीक्षण किया। करीब एक वर्ष पूर्व एसडीएम प्रीति सिंह ने लोगों की सहमति से स्योहारा मार्ग पर लगने वाल वाले जाम को देखते हुए बाजार को मुंडो वाला तालाब के पास स्थानांतरित कर दिया था लेकिन इस पर अभी तक अमल नहीं हो सका है। ज्यादातर दुकानदार मदरसा के पास रोड पर अपनी दुकान लगा रहे हैं। निरीक्षण के दौरान कई लोग संदिग्ध अवस्था में घूमते हुए बाजार में मिले। जिस पर पुलिस ने उन्हें चेतावनी देकर वहां से भगा दिया। वहीं बाजार में दुकान लगाने वाले लोगों से कहा गया है कि वह अपना सत्यापन शीघ्र करा लें। सत्यापन के लिए उन्हें अपने आधार और फोटो पहचान पत्र पुलिस को देने के निर्देश दिए गए। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि निरीक्षण के दौरान सड़क पर मिले अतिक्रमण को भी हटाया गया।
विज्ञापन

फोटो 1,2 ठाकुरद्वारा नगर में साप्ताहिक कपड़ा बाजार का निरीक्षण करते पुलिस अधिकारी संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें