फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: दशहरा मेला स्थल पर मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम द्वार का निर्माण शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। नगर के दशहरा मेला स्थल के सुंदरीकरण का काम तेजी से किया जा रहा है। इसी क्रम में मेला स्थल पर अब नगर पंचायत प्रशासन द्वारा मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के नाम से भव्य स्वागत द्वार का निर्माण भी शुरू करा दिया गया है। वर्ष 2026 के लगने वाले आगामी दशहरा मेले में क्षेत्र के लोगों को मेला स्थल बदला-बदला नजर आएगा।
विज्ञापन

नगर में दशहरा मेला स्थल को सुंदर बनाने के लिए करीब डेढ़ वर्ष पहले नगर पंचायत प्रशासन ने बोर्ड की बैठक में इसके सुंदरीकरण का प्रस्ताव पारित कर वंदन योजना में इसे शामिल किया था। शासन से अनुमति मिलने पर वंदन योजना में 20 फरवरी 2025 को नगर पंचायत अध्यक्ष इकबाल आलम दशहरा मेला स्थल पर विधिविधान से सुंदरीकरण का काम शुरू कराया था, जिसमें बड़ी संख्या में नगरवासियों और रामलीला कमेटी के लोगों ने भाग लिया था। सुंदरीकरण कार्य के क्रम में यहां रामलीला मंचन के लिए रंगमंच, कलाकरों के लिए हॉल, दर्शकों के लिए टीन शेड, रावण दहन स्थल, शौचालय आदि पूरे हो चुके हैं, वहीं पंद्रहवें वित्त से मेला स्थल की बाउंड्री बॉल भी पूरी हो चुकी है। वर्तमान में इंटरलॉकिंग रंगीन सड़कें, डिवाइडर व अन्य कार्य चल रहे हैं। सुंदरीकरण के क्रम में अब नगर पंचायत प्रशासन ने यहां मेला स्थल के मुख्य रास्ते पर मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम स्वागत द्वार का निर्माण भी शुरू करा दिया है। मेला स्थल पर कई योजनाओं के अंतर्गत सभी कार्य करीब सवा चार करोड़ की लागत से कराए जा रहे हैं। आगामी दशहरा मेले में आने वाले लोगों को यहां पूरा स्थल बदला-बदला और मूलभूत सुविधाओं का लाभ मिलेगा।




कांठ नगर में 116 सालों से हो रहा है रामलीला मंचन

कांठ। नगर में 116 सालों से रामलीला कमेटी के द्वारा प्रतिवर्ष श्री रामलीला का मंचन कराया जा रहा है। नगर के मोहल्ला महमूदपुरा में रामलीला परिसर है, यहीं पर प्रतिवर्ष करीब 20 दिन तक रामलीला मंचन होता है। इसके अलावा चेतरामपुर मार्ग पर रामलीला कमेटी की करीब 38 बीघा भूमि है। जिस पर हर साल एक दिवसीय दशहरे का मेला लगता है। मेले वाले दिन कलाकारों के द्वारा मेला स्थल पर ही रामलीला का मंचन भी किया जाता है। यहां श्री राम-रावण युद्ध सहित रावण के पुतले का दहन भी होता है। इसी स्थल का नगर पंचायत द्वारा सुंदरीकरण कराया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन




... कांठ नगर के दशहरा मेला स्थल को भव्य और सुंदर बनाने के लिए वंदन योजना सहित अन्य योजनाओं के तहत सवा चार करोड़ की लागत से कार्य कराया जा रहा है। कुछ कार्य पूरे हो चुके हैं, कुछ चल रहे हैं। दशहरा का मेले देखने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं, उन्हें यहां मूलभूत सुविधाएं मुहैया हों, इसलिए सुंदरीकरण कार्य कराया रहा है। नगर के विकास को प्राथमिकता देना ही हमारा कर्तव्य और जिम्मेदारी है।
विज्ञापन

इकबाल आलम, अध्यक्ष, नगर पंचायत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें