फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: 1500 मीटर दौड़ में शाहबाद के विवेक ने पाया पहला स्थान

Tue, 03 Nov 2026 02:34 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। क्षेत्र में स्योंडारा रोड स्थित बनियाठेर करावर मढ़ी पर सोमवार दोपहर दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। दौड़ प्रतियोगिता में अलग-अलग इलाकों से बड़ी संख्या में आए युवक और युवतियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सपा विधायक ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन




आयोजकों की ओर से सपा संस्थापक स्व0 मुलायम सिंह यादव, बिलारी के प्रथम विधायक हाजी मोहम्मद इरफान और समाजसेवी मटरुलाल यादव की स्मृति में दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे बिलारी के सपा विधायक मोहम्मद फहीम इरफान ने झंडी दिखाकर दौड़ प्रतियोगिता की शुरुआत कराई। प्रतियोगिता में सबसे लंबी 1600 मीटर दौड़ में शाहबाद के विवेक ने पहला, बरेली के रितिक ने दूसरा और फतेहपुर के रजत यादव ने तीसरा स्थान पाया।



प्रतियोगिता में 800 मीटर दौड़ में सिरसखेड़ा के हुसैन पाशा ने पहला, बिसौली के चेतेंद्र ने दूसरा और शाहबाद के शेरू ने तीसरा स्थान पाया। 400 मीटर दौड़ में चंदौसी की अंशिका यादव ने पहला, ज्वालापुरी की शिवांशी ने दूसरा और बनियाठेर के अदिति शर्मा ने तीसरा स्थान पाया। प्रतियोगिता आयोजन में सिद्धार्थ, राहुल, नीलू, रविंद्र, संजीव, हिमांशु, रवि, विष्णु और पुष्पेंद्र का विशेष योगदान रहा। पुरस्कार वितरण समारोह में अतिथि के तौर पर मोहम्मद हस्सान फैजी, रामबाबू यादव, ललित यादव, संजीव यादव, विजयपाल यादव, चंद्रकेश यादव, जरीफ अंसारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन




सपा विधायक मोहम्मद फहीम इरफान ने दौड़ प्रतियोगिता में पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाले प्रतिभागियों को मेडल और शील्ड देकर सम्मानित किया। सपा विधायक ने कहा कि ऐसी दौड़ प्रतियोगिताओं के आयोजन से छिपी खेल प्रतिभाओं को आगे आने का मौका मिलता है। उन्होंने प्रतियोगिता आयोजकों के योगदान की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें