फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: निजी नलकूपों की बिजली कटौती से किसानों में रोष

Tue, 03 Nov 2026 02:33 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। देहात बिजलीघर से जुड़े किसानों को निर्धारित 10 घंटे विद्युत आपूर्ति न मिलने का आरोप है। किसानों का कहना है कि नलकूपों की विद्युत कटौती से किसानों की गेहूं की बोआई और गन्ने की सिंचाई का कार्य प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन

गांव गोपीवाला निवासी किसान दिनेश कुमार, विपिन कुमार, धर्मेंद्र सिंह चौहान आदि ने बताया कि शासन के निजी नलकूपों को 10 घंटे विद्युत आपूर्ति के आदेश हैं। देहात बिजली घर से सुबह 7:00 से शाम 5:00 बजे तक का समय निश्चित है। उनका आरोप है कि इस अवधि में कभी एक घंटा तो कभी आधा घंटा विद्युत आपूर्ति बीच-बीच में बंद होती रहती है। मुश्किल से पांच सात घंटे ही विद्युत आपूर्ति मिल पा रही है। इस समय किसानों को गेहूं की बोआई के लिए खेतों की जोताई कर पलेवा करना पड़ रहा है। जिसमें पानी की जरूरत होती है। गन्ने के लिए भी सिंचाई की जरूरत है। बार-बार विद्युत आपूर्ति बंद होने से किसानों को परेशानी होती है। विद्युत निगम के एसडीओ रंजीत सिंह का कहना है कि निजी नलकूपों को शासन के निर्देशों के तहत विद्युत आपूर्ति की जा रही है। कभी लाइनों में फॉल्ट आ जाता है तो बंद करनी पड़ती है। शीघ्र फॉल्ट को ठीक कर आपूर्ति को सुचारु कर दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें