फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: विशाल को बनाया गया राष्ट्रीय एग्जीक्यूटिव काउंसिल का सदस्य

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। दिल्ली स्थित स्वदेशी शोध संस्थान के राष्ट्रीय कार्यालय में भारतीय एक्सपोर्टर्स फोरम की स्थापना राष्ट्रीय संघटक स्वदेशी जागरण मंच के राष्ट्रीय संगठक कश्मीरी लाल की अध्यक्षता में हुई। इसमें देश के विभिन्न निर्यातकों ने भाग लिया। इस दौरान राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन हुआ। एक्सपोर्टर्स वॉइस एसोसिएशन के महासचिव विशाल अग्रवाल को राष्ट्रीय एग्जीक्यूटिव काउंसिल का सदस्य बनाया गया। उन्होंने इस दायित्व को पूरी निष्ठा से निभाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि देश में स्वदेशी आधारित निर्यात व्यवस्था को सशक्त बनाने, स्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार से जोड़ने और लोकल टू ग्लोबल के संकल्प को गति देने के लिए भारतीय एक्सपोर्टर्स फोरम का शुभारंभ हुआ है। भारतीय एक्सपोर्टर्स फोरम के नव नियुक्त अध्यक्ष अशोक गुप्ता ने कहा कि नए निर्यातकों को भारत सरकार की योजनाओं, एफटीए का अध्ययन कर निर्यात शुरू करना चाहिए। स्वदेशी जागरण मंच के राष्ट्रीय सह संगठक सतीश कुमार ने फोरम शुरू करने के विजन के तहत देशभर में निर्यात जागरूकता एवं क्षमता निर्माण अभियान चलाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें