फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

मुरादाबाद में फर्जी वोटिंग को लेकर कुर्सियां चलीं

ब्यूरा/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Wed, 29 Nov 2017 06:27 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद के काजीपुरा में झगड़े के बाद पलटा तख्‍तत - फोटो : अमर उजाला
मुरादाबाद के वार्ड काजीपुरा में फर्जी वोटिंग को लेकर सपा और कांग्रेस के प्रत्याशी भिड़ गए। कुर्सियां तोड़ी गईं, हंगामा हुआ। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने हालात को काबू में किया।


मुरादाबाद में शाम करीब 4 बजे के आसपास फर्जी वोटिंग का शोर मचा तो सपा और कांग्रेस समर्थक आमने-सामने आ गए। मौके पर हंगामा और टकराव का माहौल बन गया। समर्थकों ने एक दूसरे पर कुर्सियां चला दीं। कुर्सियां तोड़ी गईं, जमकर नोकझोंक हुई। प्रशासन सूचना पाकर मौके पर पहुंचा। पुलिस ने हालात को काबू किया। 


इससे पहले मुरादाबाद के अति संवेदनशील माने जाने वाले गलश्‍ाहीद क्षेत्र में बनातुल कुरैश गल्‍स इंटर काॅलेज के बूथ पर फर्जी वोट पड़ने की शिकायत मिली। बूथ पर हंगामा शुरू हो गया।

सूचना प्रशासन को पहुंची तो वह भी दलबल के साथ मौके पर पहुंच गया। यहां कांग्रेसी और सपाई आपस में भिड़ गए। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
विज्ञापन
Next