फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमडीए में तड़ाक, तड़ाक, तड़ाक

Sat, 05 Nov 2016 02:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
विज्ञापन
एमडीए दफ्तर में ठेकेदार और चीफ इंजीनियर के बीच होती मारपीट। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शुक्रवार को एक अप्रत्याशित घटनाक्रम में एमडीए के चीफ इंजीनियर इंदु शेखर सिंह के साथ बिजनौर के एक ठेकेदार ने उनके आफिस में घुसकर मारपीट कर दी। अचानक चीफ इंजीनियर से मारपीट होता देख पूरा स्टाफ दंग रह गया। ठेकेदार अपने साथ 15- 20 महिलाओं और कुछ वकीलों को लेकर चीफ इंजीनियर के आफिस में पहुंचा था।
विज्ञापन


आवास आवंटन की एवज में चीफ इंजीनियर पर दो लाख रुपये घूस लेने का आरोप लगाते हुए ठेकेदार ने पहले उन्हें गालियां दीं और फिर उनके साथ हाथापाई कर दी। हमलावर को मौके पर ही पकड़कर पुलिस को सौंप दिया गया।

पुलिस ने चीफ इंजीनियर की तहरीर पर ठेकेदार और ठेकेदार की साथी महिलाओं की तहरीर पर चीफ इंजीनियर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। घटना शुक्रवार को दोपहर करीब चार बजे की है। चीफ इंजीनियर इंदु शेखर सिंह अपने आफिस में स्टाफ के साथ बैठे थे।
विज्ञापन


टेंडर खोले जाने की तैयारी चल रही थी। तभी सिंचाई विभाग का ठेकेदार हाजी मोहम्मद सिब्तेन निवासी हरे बली थाना शेरकोट (बिजनौर) अपने साथ तीन - चार वकीलों और महिलाओं की भीड़ के साथ पहुंचा।

आफिस में पहुंचते ही उसने कुर्सी पर बैठे चीफ इंजीनियर की ओर उंगली उठाते हुए साथ आई महिलाओं से कहा कि मकान दिलाने की एवज में वसूले दो लाख रुपये उसने इन्हें (चीफ इंजीनियर को) दिए हैं। इस पर चीफ इंजीनियर तमतमाए तो ठेकेदार हाजी सिब्तेन ने उन्हें गालियां देना शुरू कर दीं। 

इस पर चीफ इंजीनियर कुर्सी से उठे और ठेकेदार को थप्पड़ मारने की कोशिश की। लेकिन पहले से सतर्क ठेकेदार ने तुरंत चीफ इंजीनियर पर हमला बोल दिया। दोनों के बीच हाथापाई शुरू हुई तो होमगार्ड और स्टाफ ने ठेकेदार को पकड़ लिया।

हंगामे के बीच ठेकेदार को पुलिस के हवाले कर दिया गया। इसके बाद घंटों सिविल लाइंस थाने पर हंगामा चलता रहा। देर शाम पुलिस ने चीफ इंजीनियर की तहरीर पर ठेकेदार मोहम्मद सिब्तेन, शाहिदा व अन्य अज्ञात हमलावरों के खिलाफ सरकारी कार्य में बांधा डालने व हमले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।

दूसरे पक्ष से ठेकेदार की साथी महिला सुशीला ने चीफ इंजीनियर इंदु शेखर व उनके स्टाफ के खिलाफ आवास आवंटन के नाम पर घूस लेने, मारपीट करने, छेड़खानी करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें