फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलियावाला एक्सप्रेस में बवाल, चार घायल

Thu, 07 Jan 2016 07:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
यात्रियों के सिर फट गए। कंट्रोल तक पहुंची सूचना के बाद जीआरपी ने घायलों को मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर उतारा और इलाज कराया। जीआरपी में मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है। जलियावाला बाग एक्सप्रेस के एस-7 कोच में रात को कुछ यात्रियों के बीच विवाद हो गया। इन लोगों ने एक दूसरे को पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन



इससे कोच में भी अफरातफरी मच गई थी। तीनों ने एक दूसरे को जमकर पीटा। इनमें से दो के सिर फट गए थे। जब विवाद बढ़ा तो कोच में सवार कुछ यात्रियों ने फोन करके रेलवे कंट्रोल को जानकारी दी थी। बताया जाता है कि विवाद लक्सर स्टेशन  के पास हुआ था। जब ट्रेन मुरादाबाद पहुंची तो घायलों को उतारा गया।


घायलों में रामधनी और शिवपूजन को ज्यादा चोट लगी है। यह दोनों ही जौनपुर के रहने वाले बताए जा रहे हैं। इनके साथ मोहन और पवन नाम के दो युवक और थे। यह फरार हो गए हैं। बताया जाता है कि इन चारों के बीच सीट को लेकर झगड़ा हुआ था। पहले तो हल्की फुल्की कहासुनी हुई और बाद में मारपीट होने लगी। यह सभी लोग जालंधर से ट्रेन में बैठे थे। इनमें एक पवन रामपुर का रहने वाला है। घायलों की तहरीर पर रिपोर्ट लिखाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें