फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: सीएम से मिलने जा रहे ग्रामीणों को

Mon, 06 Apr 2026 02:15 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। बार-बार मांग के बाद भी जब कच्चे रास्ते को पक्का नहीं कराया गया तो ग्रामीणों ने सीधे सीएम के समक्ष अपनी समस्या को रखने का एलान कर दिया तो रविवार को आनन-फानन अधिकारी गांव पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों की बात सुनते हुए समस्या का हल कराने के संबंध में आश्वासन दिया।
विज्ञापन


मामला छजलैट के जमालपुर मुंडा नंगला का है। यहां के ग्रामीण करीब 200 मीटर के कच्चे रास्ते को पक्का कराने की मांग पिछले काफी समय से करते चले आ रहे हैं। इसके लिए संबंधित अधिकारियों से भी गुहार लगाई गई लेकिन जब समाधान नहीं हुआ तो यहां के भाजपा बूथ अध्यक्ष सुखवीर सिंह ने समस्या के समाधान के लिए सीधे सीएम से मिलने का ऐलान कर दिया और रविवार की सुबह वह कुछ ग्रामीणों के साथ सीएम से मिलने के लिए निकल भी पड़े थे कि इसकी भनक लगते ही ब्लॉक और तहसील के कुछ अधिकारी गांव पहुंच गए।
भाजपा की छजलैट मंडलाध्यक्ष आंचल चौधरी को भी फोन किया गया। जिस पर वह भी पहुंच गई। आंचल चौधरी ने सीएम से मिलने जा रहे ग्रामीणों को समझा-बुझाकर रोका और अधिकारियों ने रास्ता बनवाने का आश्वासन देते हुए काम भी शुरू करा दिया। साथ ही गांव में तालाब के आसपास साफ-सफाई भी कराई गई। भाजपा के शक्ति केंद्र संयोजक राजेश त्यागी, बूथ अध्यक्ष पंकज विश्नोई, ताराचंद, ग्राम प्रधान पति चौधरी ऋषिपाल सिंह आदि भी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें