फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: आर्य समाज के प्रचार प्रसार पर दिया गया जोर

Mon, 06 Apr 2026 02:14 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। रविवार को नगर के मोहल्ला विशनपुरा स्थित आर्य समाज मंदिर में हुई आर्य समाज की सभा में वर्तमान कार्यकारिणी ने सदस्यों के समक्ष आय और ब्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया। इसी के साथ सर्व सहमति से 39 सभासद बनाए गए।
विज्ञापन

सभा से पूर्व आर्यों ने यज्ञ में आहुतियां दी। यहां पुरोहित नेपाल आर्य ने वैदिक मंत्रों का उच्चारण करते हुए यज्ञ में आहुतियां दिलाई। आर्यों ने आर्य समाज के संस्थापक महर्षि दयानंद सारस्वती के द्वारा दिए गए वेदों के ज्ञान के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही पर्यावरण शुद्धि के लिए प्रतिदिन यज्ञ करने पर जोर दिया। इसके बाद सभा की गई। जिसमें वर्ष 2025 का आय और ब्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया गया। यहां आर्य समाज के कोषाध्यक्ष संदीप गुप्ता ने 13000 रुपये की बचत को दर्शाया। आर्य समाज के प्रधान (अध्यक्ष) सुरेश चौहान आर्य ने सभासद बनाने का प्रस्ताव रखा। इस दौरान सर्व सहमति से 39 सभासद बनाए गए।
प्रधान ने कहा कि आर्य समाज के सभी सदस्य एकजुट होकर आर्य समाज और धर्म की रक्षा के लिए अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करें। इस अवसर पर आर्य समाज के संरक्षक सुशील मणि गुप्ता, डॉ. निर्मल चंद्र गुप्ता, मंत्री अमित कुमार पप्पन, भूपेंद्र चौहान, आदेश चौहान, हरि सिंह, रतेश शर्मा, राजेंद्र सिंह, राजीव चौहान, नौबत सिंह, डॉ. नरेंद्र सिंह, सनी गांधी, सरदार सनी गांधी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें