फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: सहसपुर में नाला निर्माण के दौरान ग्रामीणों का हंगामा

Tue, 27 May 2025 01:36 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। सहसपुर गांव के चौड़ा खडंजा इलाके में ग्राम पंचायत द्वारा कराए जा रहे नाला निर्माण का ग्रामीणों ने विरोध शुरू कर दिया और सड़क पर रूका हुआ पानी रात में निर्माणाधीन नाले में डाल दिया। एसडीएम के निर्देश पर तहसीलदार ने मौके पर जाकर जांच की और अभिलेखों के अनुसार नाला निर्माण पूरा कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सहसपुर गांव की चौड़ा खडंजा नई बस्ती के पूरब में गाटा संख्या 807 ग्राम समाज तालाब के रूप में मौके पर छूटी पड़ी है। इस इलाके में आबादी के पानी की निकासी की सही व्यवस्था न होने की वजह से ग्राम पंचायत ने तालाब की खोदाई कराकर इसी में आबादी का पानी पहुंचाने की योजना बनाई है। ग्राम पंचायत द्वारा मौके पर कराए जा रहे नाला निर्माण का लगभग दो तिहाई काम पूरा हो चुका है। इस बीच सहसपुर के ग्रामीणों बाबू हुसैन, जाबिर, असलम, गुलाम नबी, मोहम्मद यासीन, इब्ने हसन, रईस अहमद आदि ने एसडीएम को ज्ञापन देकर आरोप लगाया कि मौके पर नाला निर्माण रास्ते के किनारे पर न कराए जाने से आगे चलकर रास्ता तंग होने की संभावना है। एसडीएम ने तहसीलदार को मौके पर जाकर जांच करने के निर्देश दिए। तहसीलदार धीरेश कुमार सिंह राजस्व लेखपाल नाजिया सुल्तान और अन्य राजस्व कर्मियों की टीम के साथ सोमवार दोपहर बाद मौके पर पहुंचे। इस दौरान ग्राम पंचायत अधिकारी भूपेंद्र कुमार, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मोहम्मद सलीम अंसारी भी तहसीलदार के आने की सूचना पर मौके पर पहुंच गए। शिकायत करने वाले ग्रामीण मौके पर हंगामा करते हुए तहसीलदार के सामने अपनी ओर दिए ज्ञापन में लगाए आरोप दोहराने लगे। प्रधान प्रतिनिधि का आरोप था कि सड़क पर रूके हुए पानी को रात्रि में असामाजिक तत्वों ने निर्माणाधीन नाले में खोलकर नाला निर्माण रुकवा दिया। तहसीलदार ने राजस्व अभिलेखों के हिसाब से नाला निर्माण वाली सड़क, दोनों साइड के खेत और तालाब के रकबे की पैमाइश कराई। दोनों पक्षों को निर्देश दिए कि अभिलेखों में दर्ज रिकाॅर्ड के अनुसार निर्धारित स्थान पर नाला निर्माण शीघ्र पूरा कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें