फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: जन पंचायत में पीडीए को मजबूत बनाने का लिया संकल्प

Tue, 27 May 2025 01:35 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। मुंडिया राजा गांव में सोमवार दोपहर सपा की पीडीए जन पंचायत का आयोजन हुआ। इस दौरान बिलारी विधानसभा के तेवरखास सेक्टर के सभी बूथ प्रभारी पहुंचे।
विज्ञापन

पीडीए जन पंचायत में मुख्य वक्ता बिलारी के सपा विधायक हाजी मोहम्मद फहीम इरफान ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में भ्रष्टाचार, अपराध, महंगाई और बेरोजगारी बेतहाशा बढ़ी है। भाजपा सरकार द्वारा दलित, पिछड़े और अल्पसंख्यकों का शोषण किया जा रहा है। इसी शोषण को रोकने के लिए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पीडीए जागरूकता अभियान चलाया है। इस अभियान के दौरान बड़ी संख्या में लोग पीडीए से जुड़ रहे हैं और पीडीए की बढ़ती ताकत से भाजपा सरकार घबराने लगी है। सपा विधायक ने पार्टी कार्यकर्ताओं से पीडीए की एकता को मजबूत बनाने और आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटने का आहवान किया। जन पंचायत में हाजी मोहम्मद उस्मान, सौरभ यादव, कपिलराज यादव, विश्वजीत यादव, जफर हुसैन, राहुल जाटव, कुलदीप जाटव, महेंद्र मौर्य, हरकिशोर राजपूत, कपिल मौर्य, विपिन मौर्य, विजय मौर्य, विमल ठाकुर,रूप किशोर,राकेश प्रजापति, गजराम वाल्मीकि आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें