ठाकुरद्वारा। गांव गढूबाला में बकाया विद्युत बिल की वसूली के लिए पहुंची विद्युत विभाग की टीम को ग्रामीणों ने दौड़ा लिया। टीम ने इस संबंध में पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने, मारपीट का प्रयास करने के आरोप में कार्रवाई की मांग की है।
बिजलीघर के जेई महेश सिंह के नेतृत्व में टीम के दीपक, विकास, निशांत उमेश कुमार गांव में रमेश पर 11038 और तोताराम पर 16803 रुपये के बकाया बिल की वसूली के लिए उनके घर पहुंची। टीम के अनुसार उन्होंने उनसे बकाया विद्युत बिल जमा करने को कहा। बकाया जमा करने से मना करने पर उनके कनेक्शन काटने लगे तो उन्होंने और परिवार की महिलाओं ने उन पर हमला बोल दिया। गाली- गलौज शुरू कर दी। उन पर डंडोंं से हमले का प्रयास किया। अभद्र व्यवहार कर उन्हें कनेक्शन नहीं काटने दिया। किसी तरह टीम अपनी जान बचा कर वहां से वापस आई। टीम ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है। संवाद