फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: घर में बिजली का बोर्ड दुरुस्त करते समय करंट लगने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। अपने ही घर में बिजली का बोर्ड ठीक करते समय करंट की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। परिजन सांस की आस में उसे सीएचसी लेकर आए, लेकिन चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


कांठ के गांव मुख्त्यारपुर नवादा निवासी तसलीम (32) सेटरिंग का कार्य करता था। बुधवार को वह अपने घर में बिजली के बोर्ड को ठीक कर रहा था, तभी अचानक वह करंट की चपेट में आ गया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई, परिजन आनन-फानन में उसे इलाज के लिए सीएचसी लेकर आए, लेकिन चिकित्सकों ने तसलीम को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद भी परिजन उसे मुरादाबाद के निजी अस्पताल ले गए, लेकिन यहां भी चिकित्सकों ने हाथ खड़े कर दिए। जिसके बाद परिजन शव को घर ले आए। मुख्त्यारपुर नवादा के ग्राम प्रधान फुरकान अहमद ने बताया कि तसलीम अपने चार भाइयों में तीसरे नंबर का था। उसके चार बच्चे भी हैं। इधर इस हादसे से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। ग्राम प्रधान सहित तमाम लोगों ने दुखी परिजनों का ढांढस बंधाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें