फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: मीट की तस्करी कर रहे सचिन और विक्की को ग्रामीणों ने पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद/भोजपुर। भोजपुर थानाक्षेत्र के बीजना गांव में बुधवार की रात कुछ लोगों ने बाइक से मीट की तस्करी कर रहे दो युवकों को पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान दोनों बाइक और कट्टे गिराकर भागने लगे। इसके बाद लोगों ने दोनों को पकड़ कर जमकर पिटाई की।
विज्ञापन


पूछताछ में दोनों की पहचान बीजना गांव निवासी सचिन और विक्की के रूप में हुई। इस दौरान विक्की मौके से भाग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने सचिन को हिरासत में ले लिया। दोनों के खिलाफ गोकशी और मीट की तस्करी करने के आरोप में केस दर्ज किया है। पुलिस विक्की और उसके अन्य साथियों के बारे में जानकारी जुटा रही है।

एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह के मुताबिक करणी सेना से जुड़े भोजपुर के बीजना गांव निवासी किसान अंकित शर्मा बुधवार रात करीब साढ़े आठ बजे अपने साथी अनुज ठाकुर व अन्य युवकों के साथ बीजना व खानपुर जाने वाले रास्ते पर टहल रहे थे। इसी दौरान बीजना से खानपुर की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते से गुजर रही बाइक को उन्होंने बाइक रुकवा ली। बाइक को बीजना गांव निवासी विक्की चला रहा था जबकि उसके पीछे सचिन दो बड़े-बड़े कट्टे लेकर बैठा हुआ था। उन्होंने कट्टे चेक कराने को कहा तो दोनों घबरा गए। उन्होंने बाइक और कट्टे वहीं गिरा दिए। इसके बाद वह कहने लगे कि उनसे गलती हो गई।
विज्ञापन


उन्होंने कट्टे चेक किए तो एक कट्टे में मीट तो दूसरे में पशु के अवशेष थे। इसके बाद दोनों आरोपी मौके से भागने लगे। अंकित और उनके साथियों ने दोनों को पकड़ लिया और उनकी पिटाई की। इसके अलावा पुलिस को भी सूचना दी। इसी दौरान विक्की मौके से भाग गया। पुलिस ने सचिन को हिरासत में ले लिया। घटना की जानकारी मिलने पर सीओ ठाकुरद्वारा आशीष प्रताप सिंह और भोजपुर थाना प्रभारी शरद मलिक भी मौके पर पहुंच गए।

पशु चिकित्सकों की टीम भी मौके पर बुला ली गई। टीम ने जांच के लिए सैंपल सुरक्षित किए। इसके बाद मीट और अवशेष को गड्ढे दबवा दिए गए।

एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि इस मामले में केस दर्ज लिया गया है। आरोपी सचिन को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। आरोपी विक्की की गिरफ्तारी के लिए टीम लगा दी गई हैं। विक्की की गिरफ्तारी के बाद ही इस गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में जानकारी हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें