ठाकुरद्वारा। थाना क्षेत्र के एक गांव में जीजा ने पत्नी की मदद से साली का अपहरण कर लिया। बेटी के गायब होने पर ससुर ने दामाद और बड़ी बेटी के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया है।
कोतवाली के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर कहा कि उसने अपनी बड़ी बेटी का विवाह उत्तराखंड के जसपुर निवासी एक युवक के साथ किया था। उसकी विवाहिता बेटी पिछले कुछ दिन से घर पर ही रह रही थी। 14 जनवरी को उनका दामाद घर पर आया था। दामाद अपनी पत्नी के साथ साली को भी बहला-फुसलाकर अपहरण कर ले गया। ससुर ने दामाद पर बेटी के साथ दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए जान को भी खतरा बताया है। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने दामाद और उसकी पत्नी के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया है।