फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: दिवाली पर बढ़ाई चौकसी, 15 सेक्टर में बांटा शहर, ड्रोन से निगरानी

Thu, 31 Oct 2024 03:10 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। दिवाली को लेकर शहर में चौकसी बढ़ाई गई है। शहर को 15 सेक्टर में बांटने के साथ ही जगह-जगह पुलिस तैनात कर दी गई है। शहर के मुख्य बाजारों में दिवाली पर भी तीन पहिया और चार पहिया वाहनों पर रोक रहेगी। बृहस्पतिवार देर रात दो बजे तक भारी वाहनों पर रोक रहेगी। दिवाली पर शहर में ड्रोन से निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन

दिवाली पर संदिग्ध वाहन और लोगों की निगरानी के लिए चेकिंग के 50 प्वाइंट बनाए गए हैं। इसके अलावा बाजार में सादे कपड़ों में पुलिस टीमें लगाई हैं। बाजार में भीड़ बढ़ने की संभावना को देखते हुए गुरहट्टी चौराहे, जामा मस्जिद चौराहे, बुधबाजार चौराहे और ताड़ीखाना चौराहे पर तीन पहिया और चार पहिया वाहनों को रोकने के लिए पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।
एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि शहर सभी थाना प्रभारी और सीओ के नेतृत्व में पुलिस टीमें लगाई हैं। होटल, ढाबे, रेलवे स्टेशन रोडवेज बस अड्डे पर भी संदिग्ध लोगों पर निगरानी की जा रही है। शहर में सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन के जरिये पूरे शहर पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें