फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: मोबाइल पर देखें सिटी ई-बस की लाइव लोकेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। जिले के लोग शहर में चलने वाली ई-बसों के लोकेशन की जानकारी एप के माध्यम से ले सकेंगे। ई-बसों की समय सारिणी को ई-सिटी बस यूपी एप पर डाल दिया गया है। अब यात्री एप से ई-बसों की लाइव लोकेशन के साथ ही रूट और आगमन का समय आसानी से ट्रैक कर सकेंगे। इससे यात्रियों को स्टापेज पर लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन

ई-बस डिपो के अनुसार शहर में नगर निगम सीमा के भीतर दो रूटों पर 25 ई-बसों का संचालन किया जा रहा है। दलपतपुर से अगवानपुर और दलपतपुर से टीएमयू रूट पर 12-12 ई-बसें चल रही हैं। इन बसों से प्रतिदिन 1200 से लेकर 1750 यात्री सफर करते हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए ई सिटी बस यूपी एप पर शहर के ई-बसों के रूट और समय सारिणी को डाल दिया गया है।
ई-बस डिपो प्रबंधक (संचालन) बाबर खान ने बताया कि एप के माध्यम से बसों को लाइव देखा जा सकता है। उन्होंने बताया कि एप बताएगा कि कौन सी ई-बस चल रही है। वह कहां है और स्टापेज तक पहुंचने में कितना समय लगेगा। एप में फीडबैक देने का विकल्प भी रखा गया है।
विज्ञापन

00
फोटो
चालकों को किया सम्मानित
मुरादाबाद। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत मुरादाबाद सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विस कार्यालय में क्षेत्रीय प्रबंधक अनुराग यादव, एआरएम (वित्त) बीएल मिश्रा, प्रबंधक (संचालन) बाबर खान और डिपो मैनेजर अनिल ने बेहतर कार्य करने वाले चालकों को सम्मानित किया। इसके साथ उन्होंने सभी चालकों को सड़क सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देश दिया। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें