फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शस्त्र पूजन के बाद किया फायर, रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मझोला थाना क्षेत्र के एक युवक ने विजय दशमी पर शस्त्र पूजन के बाद अपनी रिवॉल्वर से मुस्कराते हुए हवा में फायर किया। इसके बाद उसने अपना यह वीडियो फेसबुक पर पोस्ट कर दिया। कुछ देर बाद ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। फायर करने वाले युवक को भाजपा का नेता बताया गया। हालांकि बाद में युवक ने अपनी पोस्ट की इस वीडियो को डिलिट कर दिया। लेकिन तब तक मामला प्रशासन तक पहुंच चुका था। एसपी सिटी ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

रविवार को दोपहर शस्त्र पूजन के बाद मोहल्ला कृष्णापुरी निवासी अनुज सिंह नाम के एक युवक द्वारा अपनी रिवॉल्वर से फायर करता हुआ वीडियो उनके फेस बुक पर लोगों ने देखा। इसके बाद सोशल मीडिया पर युवक को भाजपा का नेता बताते हुए इस वीडियो को वायरल कर दिया गया। तरह-तरह के कमेंट भी लोगों ने करने शुरू कर दिए। सोशल मीडिया द्वारा इसे लेकर सिस्टम पर भी सवाल उठाए गए। इसके बाद यह मामला अधिकारियों के संज्ञान तक पहुंच गया। खुफिया विभाग की टीम भी छानबीन में जुट गई। एसपी सिटी अमित कुमार आनंद ने बताया कि मझौला थाना पुलिस को इस मामले में रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दे दिए गए हैं। एसएचओ मझोला ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। युवक भाजपा नेता है अथवा नहीं यह स्पष्ट नहीं हो सका है। महानगर भाजपा अध्यक्ष धर्मेंद्रनाथ मिश्र ने बताया कि उनकी जानकारी में इस नाम का कोई युवक भाजपा नेता नहीं है। वह इसकी जांच कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें