फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खैरखाता गांव में हफ्तेभर में चार मौतों से हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
मूंढापांडे। क्षेत्र के गांव खैरखाता गांव में एक हफ्ते में चार मौतों के बाद सेहत महकमा जागा है। रविवार को सीएमओ की अगुवाई में डाक्टरों की टीम गांव पहुंची। जहां कैंप लगाकर 409 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। साथ ही कोरोना, डेंगू और मलेरिया की जांच की गई। सभी रिपोर्ट निगेटिव आई।
विज्ञापन

बताया जाता है कि खैरखाता गांव में एक सप्ताह के भीतर चार लोगों की मौत हो चुकी है। नीरज (38) पत्नी लालाराम को दो दिन से बुखार की शिकायत थी। उन्हें इलाज के लिए परिजन मुरादाबाद के निजी डॉक्टर के यहां लेकर पहुंचे। जहां शनिवार को उनकी मौत हो गई है। शफी अहमद (50) की काशीपुर में 23 अक्तूूबर को इलाज के दौरान मौत हो गई। वह तीन दिन से बुखार से पीड़ित थे। इसके अलावा हाजरा बेगम (55) और इंतजार (38) की बुखार से मौत हो चुकी है। जबकि बारह से अधिक लोग बुखार से पीड़ित हैं, जिनका इलाज निजी डाक्टरों के यहां चल रहा है। रविवार को सीएमओ डा. एमसी गर्ग, एसीएमओ डा. डीके प्रेमी ने गांव का दौरा किया। दवाओं का छिड़काव कराया गया। वहीं गांव के प्राथमिक विद्यालय में कैंप लगाया गया। सीएचसी मूंढापांडे के प्रभारी डा. नरेंद्र कुमार ने बताया कि 409 का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाई दी गई। एसीएमओ डा. डीके प्रेमी ने बताया कि मौत के कारण का पता लगाने के लिए केस हिस्ट्री की जानकारी ली जा रही है। गांव कैंप लगाकर 145 लोगों की मलेरिया, 128 लोगों की डेंगू, 144 लोगों की आरटीपीसीआर, 22 लोगों की एंटीजन किट से जांच की गई। सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें