ठाकुरद्वारा। एक लेखपाल और उसके सहायक का कार्यालय में शराब पीने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इसके बाद जांच के लिए लेखपाल का ब्लड सैंपल दिया गया है।
विज्ञापन
सोमवार को एक लेखपाल अपने कार्यालय में अपने सहायक के साथ शराब पी रहा था। किसी ने उनके कार्यालय में पहुंचकर शराब पीने और नशे में होने का वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मंगलवार को अधिकारियों ने उस पर संज्ञान लिया। सीएचसी के एक कर्मचारी ने तहसील पहुंचकर आरोपी लेखपाल का ब्लड सैंपल लिया। एसडीएम अंजनी कुमार मिश्रा ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही कोई कार्रवाई होगी।