प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन भाजपा की ओर से रक्तदान शिविर में बेड पर लेटे मुरादाबाद मेयर विनोद अग्रवाल का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें जब स्वास्थ्य कर्मी मेयर का खून निकालने के लिए जांच करता है तो वह उठने लगते हैं। इसके बाद सभी ठहाके लगाने लगते हैं।
मुरादाबाद के मेयर विनोद अग्रवाल का वायरल वीडियो शुक्रवार को दिनभर एक्स पर चर्चा का विषय बना रहा। कुछ लोगों ने यहां तक प्रतिक्रिया व्यक्त की कि मेयर को अगला प्रधानमंत्री बना देना चाहिए। कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने फोटो को टैग करते हुए एक्स पर लिखा कि यूपी के मुरादाबाद में भाजपा मेयर विनोद अग्रवाल प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर रक्तदान करने गए।
विज्ञापन
जब तक कैमरा चलता रहा, लेटे रहे। फिर भाग गए। प्रिया सिंह ने लिखा कि नेता गजब के पैंतरेबाज होते हैं। यकीन न हो तो वीडियो देख लीजिए। अशोक कुमार पांडे सहित कुछ लोग सवाल उठा रहे हैं कि बिना रक्त दिए रक्तदान करने वाले नेता कौन हैं। देश के नामी गिरामी पत्रकारों ने भी वायरल वीडियो को देखकर खूब चटखारे लिए। एक ने कहा कि ऐसे मेयर को अगला प्रधानमंत्री बना देना चाहिए।
मेयर के खून देने के अभिनय पर हंसते रहे भाजपाई
भाजपा कार्यालय में 17 सितंबर को प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर महानगर की तरफ से रक्तदान का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में मेयर विनोद अग्रवाल भी रक्तदान करने के लिए शामिल हुए। मेयर ने बेड पर लेटकर फोटो खिंचवाई। इस दौरान भाजपा नेता बेड घेरकर खड़े थे।
स्वास्थ्यकर्मी ने एक निडिल उनकी कोहनी के पास ऊपर से रख दिया। उसे शर्ट से ढक दिया गया। मेयर हाथ में बाल को पुश कर ब्लड देने का अभिनय करते हैं। हंसते हुए कहने लगे कि खून नहीं देना है। बस फोटो खिंचाना था। इस बीच पार्टी के लोग ठहाके लगाने लगे। मेयर का कहना है कि वह रक्तदान करने के लिए गए थे लेकिन जांच में शुगर आने पर स्टाफ ने रक्तदान करवाने से मना कर दिया।
यह था मामला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भाजपा की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया था। इसमें मेयर विनोद अग्रवाल भी पहुंचे। वह रक्तदान के लिए बेड पर लेट जाते हैं। जिला अस्पताल का कर्मचारी जब चेक करते लगता है तो हंसी मजाक के दौरान मेयर बेड से उठकर बैठ जाते हैं। इसके बाद उनका खून नहीं निकाला जाता। मेयर विनोद अग्रवाल ने बताया कि वह जांच में शुगर आने पर स्टाफ ने रक्तदान करने से मना कर दिया।
पीएम के जन्म दिन पर लगा था रक्तदान शिविर
मुरादाबाद के भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया था। भाजपा कार्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में भाग लेने मेयर विनोद अग्रवाल अन्य कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे थे। तभी यह वाकया हुआ।