फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: पिकअप से टक्कर के बाद आग का गोला बनी बाइक, जिंदा जल गया चालक; पीछे बैठा साथी की भी जान गई

Sat, 13 Jun 2026 06:35 PM IST
Vimal Sharma संवाद न्यूज एजेंसी,संभल

सार

संभल-हसनपुर रोड पर पिकअप और बाइक की आमने-सामने की टक्कर के बाद बाइक में आग लग गई। हादसे में दिल्ली के मंगोलपुरी निवासी युवक और उसके दोस्त की जान चली गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
संभल में आग लगने से बाइक सवार की माैत - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संभल-हसनपुर रोड पर शनिवार दोपहर भयावह सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की जिंदा जलकर मौत हो गई। पिकअप से आमने-सामने की टक्कर के बाद बाइक में आग लग गई थी। हादसे में दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन


उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसने दम तोड़ दिया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोगों की भीड़ जुट गई। नखासा थाना क्षेत्र के गांव मिर्जापुर ककरौआ के निकट करीब तीन बजे संभल से दिल्ली जा रही बाइक की सामने से आ रही पिकअप से भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन


टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सड़क पर गिरते ही धू-धू कर जलने लगी। आसपास मौजूद लोग कुछ समझ पाते उससे पहले आग ने बाइक को पूरी तरह अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया और घायल को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस के अनुसार मृतक दिल्ली के मंगोलपुरी क्षेत्र का निवासी था और संभल से वापस लौट रहा था।

पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचना दे दी है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें