फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: केजीके कॉलेज के मामले में कुलपति ने की ऑनलाइन सुनवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। केजीके कॉलेज में प्रबंधक और निलंबित प्राचार्य के विवाद मामले में गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय के कुलपति ने ऑनलाइन सुनवाई की। प्रबंध समिति का कहना है कि कुछ बिंदुओं पर जानकारी देने के लिए 15 दिन का समय दिया गया है।
विज्ञापन

प्रबंधक विवेक खन्ना ने प्राचार्य प्रो. सुनील चौधरी को विभिन्न आरोपों के बाद दो मई को निलंबित कर दिया था। इसके बाद प्रो. सुनील चौधरी ने समिति की वैधता पर सवाल उठाए थे और इस संबंध में क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी से शिकायत की गई थी। निलंबन और वैधता के मामले में क्षेत्रीय उच्च अधिकारी के कहने पर कुलपति प्रो. सचिन माहेश्वरी मामले में सुनवाई कर रहे हैं। पिछली बार प्रबंधक के बैठक में न पहुंचने पर सुनवाई की तारीख 27 मई निर्धारित की थी। इस पर प्रबंधक विवेक खन्ना ने कहा कि मेरे पिताजी की तबीयत खराब है। इसलिए कुलपति से बैठक में ऑनलाइन जुड़ने का आग्रह किया था। इसी के आधार पर कुलपति द्वारा बुधवार को ऑनलाइन सुनवाई में प्रबंधक विवेक खन्ना और निलंबित प्राचार्य प्राे. सुनील चौधरी शामिल हुए। करीब आधा घंटे तक सुनवाई हुई। प्रबंधक विवेक खन्ना ने कहा कि कुलपति ने हमसे कुछ बिंदुओं पर जानकारी मांगी है। हमें उसका जवाब देना है। अगली सुनवाई कब होगी, इसकी जानकारी कुलपति के माध्यम से एक-दो दिन में मिल जाएगी।

प्रभारी प्राचार्य को भी समिति को देने हैं कागजात
प्रबंधक द्वारा गठित की गई तीन सदस्यीय समिति ने कॉलेज पहुंचकर मामले की जांच की। प्रभारी प्राचार्य प्रो विनोद पांडेय ने बताया कि समिति ने 15 बिंदुओं पर कागजात मांगे हैं। हम उनको यह कागजात उपलब्ध करवाएंगे। इसके बाद वह जांच के लिए अगली तारीख देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें